ब्रिटेन में किंग चार्ल्स ने भाई को घर से निकाला

Date:

लंदन, 31 अक्टूबर 25 । ब्रिटेन के शाही परिवार में एक बार फिर विवाद की आंच तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, किंग चार्ल्स तृतीय ने अपने छोटे भाई प्रिंस एंड्रयू को उनके आलीशान निवास रॉयल लॉज (Royal Lodge) से बाहर निकालने का निर्णय लिया है। यह वही 30 कमरों वाला ऐतिहासिक महल है, जिसमें प्रिंस एंड्रयू लंबे समय से रह रहे थे।

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपने छोटे भाई एंड्रयू से ‘प्रिंस’ का खिताब और सभी शाही उपाधियां वापस ले ली हैं। उन्हें विंडसर स्थित उनके आलीशान घर ‘रॉयल लॉज’ को भी खाली करने का आदेश दिया गया है।

पीड़िता वर्जिनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि 2001 में जब वह 17 साल की थी तब प्रिंस एंड्रू ने उनका यौन शोषण किया था।

बकिंघम पैलेस ने गुरुवार को इस मामले पर एक बयान जारी कर कहा ‘किंग ने आज प्रिंस एंड्रयू की शैली, उपाधियों और सम्मानों को हटाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रिंस एंड्रयू का नाम भी बदला गया

65 साल एंड्रयू दिवंगत क्वीन एलिजाबेथ के दूसरे बेटे हैं। एंड्रयू का नाम लंबे समय से अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ा रहा है, जिस पर नाबालिगों के यौन शोषण के गंभीर आरोप थे।

इस महीने की शुरुआत में एंड्रयू को ड्यूक ऑफ यॉर्क का खिताब इस्तेमाल करने से भी रोक दिया गया था।

बकिंघम पैलेस ने बताया कि शाही उपाधियां छिन जाने के बाद अब प्रिंस एंड्रयू को ‘एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर’ के नाम से जाना जाएगा। अभी तक प्रिंस एंड्यू को ‘प्रिंस एंड्रयू ड्यूक ऑफ आर्क’ नाम से जाना जाता था।

माउंटबेटन-विंडसर नाम 1960 में बनाया गया था। यह नाम ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और उनके पति प्रिंस फिलिप दोनों के पारिवारिक नामों को मिलाकर बना है।

रॉयल लॉज छोड़कर निजी घर में रहना होगा

ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस ने घोषणा की है कि प्रिंस एंड्रयू से उनकी सभी शाही उपाधियां और सम्मान छीन लिए गए हैं, और उन्हें उनके लंबे समय से रहने वाले घर रॉयल लॉज को भी खाली करने का आदेश दिया गया है।

प्रिंस एंड्रयू 2003 से रॉयल लॉज में रह रहे थे। यह 30 कमरों वाला विशाल मकान विंडसर के ग्राउंड्स में स्थित है, जो पहले उनकी मां क्वीन एलिजाबेथ की मां (क्वीन मदर) का निवास था।

2002 में क्वीन मदर के निधन के बाद, एंड्रयू को इस प्रॉपर्टी की 75 साल की लीज दी गई थी। यही पर एंड्रयू की पूर्व पत्नी सारा फर्ग्यूसन भी उनके साथ रहती हैं। हालांकि इन दोनों का 1996 में ही तलाक हो गया था। फर्ग्यूसन को भी रॉयल लॉज खाली करना होगा और अपने लिए अलग रहने की व्यवस्था करनी होगी।

बकिंघम पैलेस के बयान के मुताबिक किंग चार्ल्स ने आज एक औपचारिक प्रक्रिया शुरू की है, जिसके तहत प्रिंस एंड्रयू की उपाधियां, सम्मान और विशेष दर्जे खत्म किए जा रहे हैं। बयान में आगे कहा गया है कि अब एंड्रयू को घर छोड़ना होगा औ किसी निजी घर में जाना होगा।

ब्रिटिश मीडिया और सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएँ हैं। कुछ लोग इसे “शाही अनुशासन की बहाली” बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे “परिवार के भीतर ठंडे रिश्तों का प्रमाण” मान रहे हैं।

किंग चार्ल्स ने हाल ही में अपने स्वास्थ्य और सार्वजनिक कार्यक्रमों को सीमित किया है, लेकिन इस निर्णय ने साबित किया है कि राजा के रूप में वे अपने परिवार के भीतर सख्त फैसले लेने से नहीं हिचकिचा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related