प्रकृति एवं जीवों के संरक्षण से भारत बनेगा विकसित और आत्मनिर्भर – रविन्द्र इन्द्राज

Date:

  •  नई गौशालाएं शुरू करने पर सरकार कर रही काम
  •  गोपाष्टमी पर हरेवली गाँव में भारत को आत्मनिर्भर एवं विश्वगुरू बनाने के विषय में संवाद का आयोजन
  • बवाना गाँव में भी दिल्ली जल बोर्ड की नई परियोजना का शुभारम्भ

    नई दिल्ली: 29 अक्टूबर 25 । छठ पूजा का दिल्ली में भव्य आयोजन हुआ जिसमें दिल्ली वासियों ने मिलकर प्रकृति की पूजा की। भारतीय संस्कृति में प्रकृति की पूजा और सभी जीवों के प्रति करुणा का भाव सदियों से हमारे जीवन का हिस्सा रहा है। गौ माता भी भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक हैं, ऐसे में गौवंश को सड़कों से निकालकर सुरक्षित वातावरण में लाना सरकार की प्राथमिकता है। यह बात गोपाष्टमी के अवसर पर दिल्ली के हरेवली स्थित गोपाल गोसदन में आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज ने कही।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में गौशालाओं के संचालन, रखरखाव और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कई योजनाओं पर दिल्ली सरकार कार्य कर रही है। नई गौशालाओं के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। दिल्ली की सड़कों को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने की दिशा में घुमनहेड़ा गांव में भी गौशाला शुरू करने की योजना है।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि जब हम पेड़ों, नदियों, पर्वतों और जीवों के संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं, तभी भारत पुनः विश्वगुरु, आत्मनिर्भर और विकसित बनने की दिशा में अग्रसर होता है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में नमामि गंगे योजना के तहत नदियों की स्वच्छता, एक पेड़ माँ के नाम पहल के तहत व्यापक वृक्षारोपण और अन्य बायो डायवर्सिटी संरक्षण के कार्य हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन का संरक्षण सरकार के साथ हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है। साथ ही पशुपालन समाज में स्व रोजगार, आत्मनिर्भरता, जैविक खेती एवं अच्छे स्वास्थ्य जैसे कई लक्ष्यों को पूर्ण कर सकता है।

बवाना गाँव के 250 परिवारों को मिलेगा साफ़ पानी

इससे पहले समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज ने बवाना गाँव में दिल्ली जल बोर्ड की नई परियोजना का स्थानीय निवासियों के साथ शुभारंभ किया। इससे बवाना गाँव के 250 परिवारों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। रविन्द्र इन्द्राज ने कहा कि दिल्ली सरकार अंतिम कोने तक सभी बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 20 साल पुरानी लाइन जर्जर अवस्था में है, जिससे गंदा पानी आने की शिकायतें लगातार बनी रहती हैं। कंझावला चौक के नजदीक बवाना गाँव में नई लाइन का कार्य चार महीने में पूरा किया जायेगा। इसका लाभ यहाँ रह रहे हजारों लोगों को मिलेगा। स्थानीय निवासियों ने इस परियोजना के लिए दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related