छठ पर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि आस्था और अनुशासन का प्रतीक है – प्रवेश साहिब सिंह

Date:

  •  भक्ति, अनुशासन और जनसहभागिता का अद्भुत उदाहरण, प्रवेश साहिब सिंह के घर पर हुआ छठ पर्व का भव्य आयोजन

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2025 । दिल्ली के लोकनिर्माण , जल और I& FC मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने अपने सरकारी आवास 20, विंडसर प्लेस पर छठ पर्व का भव्य आयोजन कराया। इस अवसर पर उन्होंने अपने आवास परिसर में ही सुंदर छठ घाट का निर्माण कराकर आसपास के निवासियों के लिए पूजा-अर्चना की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की।
यह पहली बार है जब किसी मंत्री के घर पर छठ पूजा का इतना भव्य और जनसहभागिता से जुड़ा आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुँचकर छठी मइया और भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया।


प्रवेश साहिब सिंह के परिवार ने भी इस आयोजन में पूर्ण निष्ठा और भावनात्मक जुड़ाव के साथ हिस्सा लिया। उनकी धर्मपत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने स्वयं घाट की सजावट और पूजा की तैयारियों में भाग लिया तथा उपस्थित छठ व्रतियों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रवेश साहिब सिंह ने कहा – “ छठ पर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। मैं चाहता था कि अपनी विधानसभा के लोगों के साथ परिवार की तरह इस पवित्र पर्व को मनाऊं। यही त्योहारों की असली भावना है ।”

पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और एकता की झलक देखने को मिली – जहाँ एक ओर छठ गीतों की मधुर गूंज थी, वहीं दूसरी ओर श्रद्धालुओं की मुस्कान ने इस पर्व की पवित्रता को और भी उज्जवल बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related