वेनेजुएला पर हमला कर सकता है अमेरिका

Date:

वॉशिंगटन , 25 अक्टूबर 2025 । लैटिन अमेरिकी क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी खुफिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका (अमेरिका) वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई की तैयारी कर सकता है, जिससे पूरे दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में हलचल मच गई है।

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार पर मानवाधिकार उल्लंघन, चुनावी धांधली और तेल उत्पादन से जुड़ी अनियमितताओं को लेकर लगातार दबाव बना रहा है। हाल के महीनों में अमेरिकी प्रशासन ने काराकस पर कई आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध लगाए हैं, जिनका असर वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है।

अमेरिका जल्द ही वेनेजुएला पर हमला कर सकता है। राष्ट्रपति ट्रम्प वेनेजुएला के भीतर ड्रग ठिकानों और उनके तस्करी रूट्स पर हमला करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि अभी इस पर आखिरी फैसला नहीं लिया गया। यह जानकारी अमेरिकी न्यूज चैनल CNN ने व्हाइट हाउस के 3 अधिकारियों के हवाले से दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ट्रम्प ने हाल ही में वेनेजुएला में संभावित हमले के लिए जगहों को लेकर बातचीत बढ़ाई है।

अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने अमेरिकी नौसेना के सबसे बड़े और एडवांस एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप USS जेराल्ड आर फोर्ड को यूरोप से कैरिबियाई क्षेत्र में भेजने का आदेश दिया है। इसके अलावा, ट्रम्प ने CIA को वेनेजुएला में सीक्रेट ऑपरेशन्स करने की अनुमति भी दी है।

हालांकि, ट्रम्प ने यह भी कहा है कि वेनेजुएला के साथ कूटनीतिक बातचीत का विकल्प भी खुला है ताकि अमेरिका में ड्रग्स की आवाजाही को रोका जा सके।

अमेरिका के खिलाफ रूसी मिसाइलें तैनात वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने बुधवार को एक टीवी प्रोग्राम में कहा कि उनके देश ने अमेरिकी खतरे से निपटने के लिए रूस से मिली 5,000 इग्ला-एस मिसाइलें तैनात की हैं।

मदुरो ने कहा- हमारे पास 5,000 मिसाइलें हैं, जो देश की शांति और आजादी की रक्षा करेंगी। ये मिसाइलें हवा में कम दूरी के हमलों को रोकने के लिए तैनात की गई हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ये हथियार किसी भी साम्राज्यवादी खतरे का जवाब देने के लिए हैं और वेनेजुएला की सेना अपनी मातृभूमि की एक-एक इंच जमीन की रक्षा के लिए तैयार है।

क्या है USS जेराल्ड आर फोर्ड

USS जेराल्ड आर फोर्ड एक न्यूक्लियर-पावर्ड एडवांस्ड एयरक्राफ्ट कैरियर है। 333 मीटर लंबाई वाले इस जहाज पर 4000 से 4500 लोगों को तैनात होते हैं।

इसके साथ ही इस एक बार में करीब 70 लड़ाकू विमान मौजूद होते हैं। इस एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ कई गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर, क्रूजर, अटैक सबमरीन और सपोर्ट या सप्लाई शिप होते हैं।

ये एस्कॉर्ट्स एयर डिफेंस, एंटी-सबमरीन व लोजिस्टिक सपोर्ट देते हैं। यह न्यूक्लियर एनर्जी से चलता है, इसकी वजह से यह महीनों तक समुद्र में बना रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related