झाड़ियों में मिली थी ब्राजीलियन एक्ट्रेस डेनिएला पेरेज की लाश

Date:

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर 2025 । ब्राजील की लोकप्रिय अभिनेत्री डेनिएला पेरेज की मौत ने न केवल ब्राजील बल्कि पूरे लैटिन अमेरिकी मनोरंजन जगत को हिला कर रख दिया था। 1992 में हुए इस हत्याकांड को आज भी ब्राजील की सबसे चर्चित और दिल दहला देने वाली घटनाओं में गिना जाता है। टीवी स्क्रीन पर अपनी मासूमियत और प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीतने वाली डेनिएला की जिंदगी अचानक और भयावह तरीके से खत्म हो गई थी।

यह घटना उस वक्त ब्राजील का सबसे हाई-प्रोफाइल मर्डर केस बन गई। हालात ऐसे थे कि राष्ट्रपति की खबरों से पहले डेनिएला की हत्या की खबरें छपती थीं। हर किसी के जेहन में बस एक सवाल था आखिर उनकी हत्या किसने और क्यों की?

पुलिस पर केस को जल्द सुलझाने का दबाव था। लेकिन जब सच सामने आया तो पूरा देश सन्न रह गया।

डेनिएला पेरेज का जन्म ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर में हुआ था। उनकी मां ग्लोरिया पेरेज टीवी सीरियल की राइटर थीं, जबकि पिता लुइज पेरेज इंजीनियर थे। डेनिएला के दो छोटे भाई रोड्रिगो और राफेल थे।

बचपन से ही डेनिएला को डांस का बेहद शौक था। महज 5 साल की उम्र में डांस सीखना शुरू कर दिया था। जिंदगी उस समय तक बेहद खूबसूरत थी। लेकिन फिर साल 1984 में डेनिएला के माता-पिता का तलाक हो गया। उस समय डेनिएला सिर्फ 15 साल की थीं।

हालांकि, डेनिएला ने खुद को संभाला और पर्सनल लाइफ की परेशानियों को पीछे छोड़कर करियर पर ध्यान लगाने का फैसला किया। डांस का हुनर ऐसा था कि जब वह 18 साल की हुईं तो उन्हें पहली सफलता मिली। फिर रियो डी जेनेरियो के एक डांस ग्रुप में शामिल होने का मौका मिला और वह प्रोफेशनल डांसर बन गईं।

19 साल की उम्र में वह पहली बार एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने की सोचती हैं। मन में थोड़ी घबराट थी कि कैसे क्या होगा। लेकिन कहीं न कहीं उन्हें भरोसा था कर लेंगी, क्योंकि मां के कारण वह फिल्मी दुनिया से कुछ हद तक परिचित भी थीं। डेनिएला पहली भूमिका एक टैंगो डांसर की थी, जिसमें एक्टिंग के साथ ही डांस करने का मौका मिला । इस शो का नाम Barriga de Aluguel था, जिसे खुद उनकी मां ने लिखा था।

इसी शो के सेट पर डेनिएला की मुलाकात राउल जोया से हुई, जो 15 साल डेनिएला से बड़ा था। दोनों के बीच पहले दोस्ती होती है और फिर धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल जाती है। इतना ही नहीं दोनों एक साल में शादी भी कर लेते हैं। शादी के बाद डेनिएला का डांस ग्रुप एक और टीवी शो में परफॉर्म करने के लिए चुना जाता है। इस बार ग्रुप के साथ-साथ डेनिएला को एक सहायक भूमिका भी मिलती है।

डेनिएला की खूबसूरती, एक्टिंग और डांस दर्शकों का दिल जीत लेता है। उनके किरदार को भी काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में पहले के मुकाबले अब डेनिएला को ज्यादा स्क्रीन टाइम मिलने लगता है। वह खुद भी अपनी एक अलग पहचान बना लेती हैं। यहां तक कि कई टीवी शोज के ऑफर भी मिलने लगते हैं।

इस घटना के बाद डेनिएला की मां ग्लोरिया पेरेज ने न्याय के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। उनकी कोशिशों के परिणामस्वरूप ब्राजील में ‘क्राइम अगेंस्ट लाइफ’ कानून में बदलाव हुआ, जिससे हत्या के मामलों में सजा और भी कड़ी कर दी गई।

डेनिएला पेरेज की हत्या ने यह साबित कर दिया कि ग्लैमर की दुनिया के चमकते पर्दे के पीछे भी अंधेरे की गहरी छाया हो सकती है। उनकी याद आज भी ब्राजील के दर्शकों और कलाकारों के दिलों में ज़िंदा है — एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री, जो बहुत जल्दी चली गई, लेकिन जिसने समाज को न्याय और बदलाव की दिशा दिखाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related