ओडिशा में इंस्टा-रील बनाते समय युवक ट्रेन से टकराया, मौत

Date:

ओडिशा , 23 अक्टूबर 2025 । ओडिशा में एक दर्दनाक घटना ने फिर से सोशल मीडिया की अंधी दौड़ और दिखावे की प्रवृत्ति पर सवाल खड़ा कर दिया है। ताजा मामला बालासोर जिले का है, जहां एक युवक इंस्टाग्राम रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह हादसा न केवल परिवार के लिए दुखद है, बल्कि समाज के लिए भी चेतावनी है कि डिजिटल मनोरंजन की यह होड़ किस दिशा में जा रही है।

ओडिशा के पुरी जिले के जनकदेईपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को इंस्टाग्राम रील बनाते समय एक नाबालिग ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय मंगलाघाट निवासी यह लड़का अपनी मां के साथ दक्षिण काली मंदिर में दर्शन करके लौट रहा था।

लौटते समय उसने रेलवे ट्रैक के पास मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह ट्रैक के बहुत करीब खड़ा था, तभी तेजी से आ रही ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी,

हादसे के बाद रेलवे कर्मचारी और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह हादसा लड़के की लापरवाही के कारण हुआ, जो वीडियो बनाने के चक्कर में रेलवे ट्रैक के पास सुरक्षा चेतावनियों को नजरअंदाज कर रहा था।

पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि रेलवे ट्रैक या किसी भी प्रतिबंधित क्षेत्र में वीडियो शूट करना कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों पर डिजिटल गतिविधियों के प्रति निगरानी रखनी चाहिए और उन्हें “वायरल होने” की बजाय “सुरक्षित रहने” का महत्व समझाना चाहिए।

यह घटना केवल एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या मनोरंजन और पहचान की तलाश में हम मानवीय मूल्यों और जिम्मेदारी को भूलते जा रहे हैं? अब समय आ गया है कि डिजिटल साक्षरता के साथ-साथ “सोशल मीडिया सेफ्टी एजुकेशन” को भी प्राथमिकता दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related