दिल्ली कॉलेज केस- पीड़ित के दोस्त पर शक

Date:

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर 2025 ।दिल्ली के एक नामी कॉलेज में हुए पीड़ित छात्र पर हमले के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे किसी बाहरी हमलावर का नहीं, बल्कि पीड़ित के ही एक करीबी दोस्त का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब इस दिशा में जांच को और तेज़ कर रही है।

दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (SAU) में 18 साल की स्टूडेंट से गैंगरेप की कोशिश मामले में पुलिस को उसके दोस्त पर भी शक है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि, जिस मेल आईडी से पीड़ित को अश्लील मैसेज भेजे गए उसका एक्सेस दोस्त के पास भी था।

दरअसल पीड़ित को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘आर्यन यश’ नाम की ईमेल आईडी से अश्लील और धमकी भरे मैसेज आ रहे थे। पुलिस ने जांच में पाया कि इस ईमेल का एक्सेस कई डिवाइस पर है, जिनमें से एक पीड़ित के दोस्त का फोन है।

यह घटना 12 अक्टूबर की है। पीड़ित ने शिकायत में बताया, “चार आरोपियों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में मुझे पकड़ लिया और टी-शर्ट फाड़ दी। आरोपियों ने पैंट उतारने की भी कोशिश की। एक आरोपी ने जबरदस्ती अबॉर्शन पिल खिला दी।” हालांकि, दवाई खिलाने की वजह सामने नहीं आई है।

सबसे पहले पूरा घटनाक्रम समझिए…

  • FIR में दर्ज वैशाली के बयान के मुताबिक, ‘आर्यन यश’ नाम की मेल आईडी से मुझे 2-3 दिनों से ईमेल आ रहे थे। रात में 11.27 बजे गेस्ट हाउस की तरफ मिलने को कहा जा रहा था।”
  • दूसरे दिन फिर ईमेल आया, उसमें लिखा था कि वो (वैशाली) बात नहीं मान रही है। इस बार उसे गंदे मैसेज और इमोजी भी भेजी गई।
  • वैशाली ने ईमेल के बारे में अपने दो दोस्तों को बताया। इसके बाद उसके दोस्त रात करीब 11:27 बजे उस जगह पर देखने गए, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
  • वैशाली ने बयान में बताया, ‘अगले दिन फिर शाम 6 बजे के बाद मुझे वॉट्सएप और टेलीग्राम मैसेज आया। मेरी ई-मेल की प्रोफाइल पर लगी फोटो को मॉर्फ कर न्यूड करके मुझे भेजा गया। उसके साथ मैसेज किया कि एक घंटे के अंदर यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-3 पर नहीं आई तो सारी फोटो यूनिवर्सिटी में सर्कुलेट हो जाएंगी।‘
  • ‘मैंने अपनी दोस्त को मैसेज करके सारी बात बताई। इसके बाद फिर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था- ‘तू बहुत टाइम ज्यादा लगा रही है, मैं तेरे गेट के बाहर खड़ा हूं।’ B-1 ब्लॉक कम्पाउंड में एक लड़की दिखेगी, उसके साथ यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-3 पर आ जाना।‘ FIR के मुताबिक, उसी वक्त वैशाली की दोस्त कॉल कर रही थी, लेकिन घबराहट में वो फोन उठा नहीं सकी और हॉस्टल के पीछे वाले रास्ते से निकल गई।

कॉलेज प्रशासन ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि संस्थान में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। वहीं, छात्रों में इस घटना को लेकर गुस्सा और भय दोनों है।

जांच एजेंसियां अब आरोपी दोस्त से गहन पूछताछ करने की तैयारी में हैं, और पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हमले की असली वजह और साजिश का पूरा सच सामने आ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related