सॉफ्टवेयर इंजीनियर का आरोप- RSS कैंप्स में यौन शोषण हुआ

Date:

केरल , 13 अक्टूबर 2025 । केरल के तिरुवनंतपुरम में 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 9 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली। मामला 12 अक्टूबर को तब सामने आया, जब केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया X पर जांच की मांग करते हुए कहा कि आरोप सच हैं, तो यह भयावह है।

दरअसल, इंजीनियर ने जान देने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15 पेज का एक सुसाइड मैसेज पोस्ट किया।

मृतक इंजीनियर कोट्टायम जिले के थम्पलाकाड के रहने वाले थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनका शव तिरुवनंतपुरम के थम्पनूर स्थित एक लॉज के कमरे में फंदे से लटका मिला था। लॉज के कर्मचारियों ने उनका शव देखा था। पुलिस ने मामले में अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है।

प्रियंका बोलीं- लड़कों से शोषण का दायरा ​​​लड़कियों जितना ही बड़ा कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मृतक के आरोपों पर RSS से जवाब मांगा है। प्रियंका ने कहा- RSS को मामले पर तत्काल सफाई देनी चाहिए। पूरे देश में लाखों बच्चे और नाबालिग इन कैंप्स में जाते हैं। लड़कों के साथ भी लड़कियों के जितना ही यौन शोषण हो रहा है। इन जघन्य अपराधों पर चुप्पी तोड़नी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related