भगवान महर्षि वाल्मीकि ने समानता, समरसता और न्याय का रास्ता दिखाया, – देवेंद्र यादव

Date:

  •  कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दलितों के अधिकारों और हितों की रक्षा की है

नई दिल्ली 7 अक्टूबर, 2025 । महर्षि वाल्मीकि जयंती पर महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव कमेटी पंजी0 दिल्ली प्रदेश के तत्वाधान में लाल किले से वाल्मीकि की विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव शोभा यात्रा में मुख्य रुप से शामिल हुए और दिल्लीवासियों को वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं भी दी। महर्षि वाल्मीकि जी की शोभायात्रा लाल किले से शुरु होकर वाल्मीकि मंदिर पंचकुइयां रोड पर खत्म हुई । नेहरु पार्क में वाल्मीकि आश्रम में आयोजित वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम में भी प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव शामिल हुए।

वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ पूर्व मंत्री हारून यूसुफ, जगजीवन शर्मा, मिर्जा जावेद, डॉ. पीके मिश्रा, हरनाम सिंह, महेंद्र मंगला, महेन्द्र भास्कर, अक्षय कुमार, प्रमोद जयंत, मंगेश त्यागी, अक्षय कुमार, कपूर सिसौदिया मौजूद रहे।

लाल किला से निकलने वाली शोभा यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा पंडित दुर्गादास, किशन लाल सिनन्दी, कमेटी के पदाधिकारियों में सचिन गौड़, मदन रुखड़, अनिल सिनन्दी, गौरव पहलवान, रोहित ढिल्लोंड़, विक्की प्रेमी, वरुण पारचा, अजय पारचा, मनीष पारचा भी शामिल थे।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने भगवान राम की जीवनी लिखकर समाज को आदर्श, मर्यादा और मानवीयता का रास्ता दिखाया कि समाज का हर वर्ग बिना किसी भेदभाव के एक साथ आगे बढ़े और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान से जीवन जीने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने जो समानता, समरसता और न्याय के आदर्शों की शिक्षा का रास्ता लोगों को दिखाया, आज उन पर चलना और भी जरुरी हो गया है क्योंकि मौकापरस्त ताकतें समाज को बांटने की लगातार साजिश कर रही हैं।


देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने चुनावों से पूर्व दिल्ली के सफाई कर्मचारियों के लिए जो वादे किए थे उन पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार में आने के 7 महीने बाद भी चुप्पी साधे बैठी है। दिल्ली नगर निगम और दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के बावजूद यहां कार्यरत ऐवजीदार, अनुबंधित, कच्चे और ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों सहित अन्य पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों को पक्का करने की दिशा में कोई काम नही किया है। दलितों के उत्थान और विकास की बड़ी-बड़ी बाते करने वाली भाजपा सिर्फ कागजी बयानबाजी करती है, वास्तविकता में यह दलित विरोधी, गरीब विरोधी है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसने समाज के सभी वर्गों का एक समान विकास करने के लिए योजनाएं बनाई और पिछड़े, दलितां, वंचितों, गरीबों और आदिवासियों को अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए विशेष अधिकार दिए ताकि उनका और उनकी पीड़ियों का संर्वांगीण विकास हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...