विमेंस वर्ल्ड कप में आज इंग्लैंड vs बांग्लादेश:

Date:

नई दिल्ली,  विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 में आज इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि ग्रुप स्टेज में यह मैच उनके सेमीफाइनल समीकरण को प्रभावित कर सकता है। इंग्लैंड, जो टूर्नामेंट की दावेदार टीमों में से एक है, अपने पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। वहीं बांग्लादेश महिला टीम, जो लगातार सुधार के साथ खेल रही है, इस मैच में उलटफेर की उम्मीद कर रही है।

विमेंस वर्ल्ड कप में आज चार बार की चैंपियन इंग्लैंड का सामना लीग स्टेज में बांग्लादेश से होगा। मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस हर मैच की तरह 2:30 बजे होगा।

दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले साल 2022 वर्ल्ड कप में सामना हुआ था। इस मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रन से जीत मिली थी।

इंग्लैंड पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर दोनों टीम ने अपने-अपने शुरुआती मैच जीतकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया जबकि इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 69 रन पर ऑलआउट करने के बाद 10 विकेट से जीत दर्ज की।

दोनों टीमों के एक-एक मैच खेलने के बाद 2-2 पॉइंट्स हैं। लेकिन, इंग्लैंड बेहतर रन रेट की वजह से पॉइंट्स टेबल में तीसरे और बांग्लादेश चौथे नंबर पर है।

इंग्लैंड की टीम मजबूत मैच में इंग्लैंड की गेंदबाजों का अनुभव काम आएगा। लिंसी स्मिथ, सोफी एक्लेस्टोन और चार्ली डीन की स्पिन तिकड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने सफल प्रदर्शन के बाद एक बार फिर विरोधी टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। टीम की बैटर्स और ऑलराउंडर्स बांग्लादेश के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

पाकिस्तान के खिलाफ रुबेया हैदर ने फिफ्टी लगाई थी पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश के लिए रुबेया हैदर ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने सोभना मोस्तरी के साथ मिलकर टीम को 32वें ओवर में जीत दिला दी। रुबेया 54 रन बनाकर नॉटआउट रहीं। वहीं, शोरना अख्तर ने 3 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related