महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज में न्याय और समरसता की भावना को सशक्त बनाती हैं – रेखा गुप्ता

Date:

  •  महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दिल्ली सरकार में अवकाश होगा

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर 2025 । महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर (मंगलवार) को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों में सरकारी अवकाश रहेगा। इस अवसर पर राजधानी भर में विविध कार्यक्रमों, शोभायात्राओं और श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं भागीदारी करेंगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि केवल भारतीय साहित्य के आदिकवि और रामायण के रचयिता ही नहीं, बल्कि समानता, न्याय और मानवता के प्रतीक भी थे। उनके आदर्श आज भी समाज को समानता, सम्मान और गरिमा के मार्ग पर अग्रसर करते हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर महर्षि वाल्मीकि के जीवन, कृतित्व और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करने का है।

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली सरकार 6 अक्टूबर को दिल्ली सचिवालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगी। सामाजिक कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व और उनके शिक्षाप्रद जीवन पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंदरज सिंह भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार दलित समाज के उत्थान, शिक्षा, समान अवसरों और सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज में न्याय और समरसता की भावना को सशक्त बनाती हैं। यह कार्यक्रम सरकार की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को समान गरिमा और सम्मान दिलाने का संकल्प निहित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related