जुबीन गर्ग के साथी का आरोप- उन्हें जहर दिया गया

Date:

असम , 4 अक्तूबर 2025 । असम के मशहूर गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग को लेकर एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। उनके करीबी साथी ने आरोप लगाया है कि हाल ही में जुबीन की तबीयत बिगड़ने के पीछे जहर देने की साजिश हो सकती है। यह आरोप सामने आने के बाद से न सिर्फ प्रशंसक बल्कि संगीत जगत भी स्तब्ध है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि या पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

सिंगर जुबीन गर्ग की मौत के मामले में गिरफ्तार और उनके बैंडमेट और सिंगर शेखर ज्योति गोस्वामी ने शनिवार को सनसनीखेज आरोप लगाया।। शेखर ने कहा कि मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्टिवल ऑर्गेनाइजर श्यामकनु महंत ने उन्हें जहर दिया था और हत्या को हादसा दिखाने की साजिश रची गई।

गोस्वामी ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को पूछताछ में बताया कि मैनेजर शर्मा पैन पैसिफिक होटल में उनके साथ रह रहे थे और जुबीन की मौत से पहले शर्मा का व्यवहार संदिग्ध था। उन्होंने बताया कि समुद्र में शर्मा ने याट को अपने कंट्रोल में लिया था और समुद्र के बीचों-बीच ले गया था।

जुबीन गर्ग का निधन सिंगापुर में 19 सितंबर को हुआ था। सिंगर 20 सितंबर को होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर गए हुए थे, जहां उन्होंने वाटर एडवेंचर एक्टिविटी में हिस्सा लिया था। दावा किया गया कि उनकी मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान एक हादसे में हुई।

बैंडमेट गोस्वामी के आरोप, कहा- जुबिन की मौत डूबने से नहीं हुई

  • हम सभी 19 सितंबर को समुद्र में एक याट पर गए थे। शर्मा के कंट्रोल में लेने के बाद याट समुद्र में खतरनाक तरीके से हिलने लगी थी।। सभी की जान जोखिम में पड़ गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि शर्मा ने असम एसोसिएशन (सिंगापुर) के सदस्य और NRI तन्मॉय फुकन को ड्रिंक की व्यवस्था न करने को कहा और खुद ही सभी ड्रिंक्स देने की बात कही।
  • जब जुबीन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और वो लगभग डूब रहे थे, तब शर्मा चिल्लाते हुए सुने गए, “जाबो दे, जाबो दे” (“जाने दो, जाने दो”)।
  • जुबीन ट्रेन्ड स्विमर था। उसने मुझे और शर्मा को भी तैरना सिखाया था, इसलिए उनकी मौत डूबने से नहीं हो सकती।
  • शर्मा और महंत दोनों ने सिंगर को जहर दिया और साजिश छुपाने के लिए सिंगापुर को चुना। शर्मा ने मुझे याट के किसी भी वीडियो को किसी के साथ शेयर न करने के लिए कहा था।

असम सरकार जुबीन की मौत की जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाएगी

असम सरकार ने जुबीन के मौत के मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता गुवाहाटी हाईकोर्ट के न्यायाधीश सौमित्र सैकिया करेंगे। सीएम हेमंत सरमा ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया था।

उन्होंने कहा था, “हम कल आयोग बनाएंगे। अब हम सभी लोगों से अनुरोध करते हैं जिनके पास जुबीन गर्ग की मौत से संबंधित कोई जानकारी या वीडियो है, वे आगे आएं और आयोग के सामने अपना बयान दें।” एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) और इनकम टैक्स (I-T) विभाग असम पुलिस के साथ मिलकर श्यामकनु महंत की इनकम सोर्स और संपत्ति खरीद की जांच करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related