नई दिल्ली 2 अक्टूबर 25 । दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं भाजपा के वरिष्ठ विधायक ओमप्रकाश शर्मा की गरिमापूर्ण उपस्थिती में पूर्वी दिल्ली की प्रसिद्ध आई.पी. एक्सटेंशन रामलीला में तीर चला कर रावण, कुम्भकर्ण एवं मेघनाथ के पुतलों में आग लगाई। तत्पश्चात भगवान राम के साथ सीता जी, लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी की तिलक आरती कर दिल्लीवासियों को असत्य पर सत्य के विजय पर्व दशहरे की शुभकामनाऐ दीं।

सांसद कमलजीत सहरावत श्री रामलीला कमेटी जनकपुरी के दशहरा उत्सव में सम्मिलित हुईं और दिल्लीवासियों को बधाई दी।
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी विधायक करतार सिंह के साथ छतरपुर विधानसभा में पार्षद शरीराजपाल सिंह के साथ कालकाजी विधानसभा में रावणदहण में सम्मिलित हुए और दिल्ली वासियों को बधाई दी।

सांसद बाँसुरी स्वराज ने ग्रेटर कैलाश 1 में विधायक सतीश उपाध्याय, श्रीमती बाँसुरी स्वराज एवं नीरज बसोया की उपस्थिती में तीर चला कर रावण दहन किया और एकत्र जनसमूह को शुभकामनाऐ दीं।
सांसद श्री मनोज तिवारी मॉडल टाउन रामलीला में पार्षद श्री विकेश सेठी के निमंत्रण पर शामिल हुए और लोगों को दुर्गा पूजा एवं दशहरे की बधाई दी।
