2 साल पहले राजकोट से गिरफ्तार 3 आतंकियों को उम्रकैद

Date:

गुजरात । 01 अक्टूबर 25 । दो साल पहले गुजरात के राजकोट से गिरफ्तार किए गए तीन आतंकवादियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह फैसला न केवल आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश है बल्कि कानून-व्यवस्था की मजबूती का भी उदाहरण है।

गुजरात के राजकोट की सेशन कोर्ट ने बुधवार को तीन आतंकियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। ये तीनों आतंकी राजकोट शहर के सोनी बाजार से 26 जुलाई, 2023 को गिरफ्तार किए गए थे। जांच में पता चला कि तीनों आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े हुए थे।

देश विरोधी गतिवधियों में शामिल थे गुजरात ATS को जानकारी मिली थी कि राजकोट से अमन, अब्दुल शुकूर और सैफ नवाज नाम के तीन आतंकी अल कायदा के लिए स्लीपर सेल तैयार कर रहे थे। तीनों के फोन की जांच पर भी इसका खुलासा हुआ था कि ये संगठन में युवाओं की भर्ती और फंडिंग का काम कर रहे थे। एक आरोपी के पास से एक पिस्टल और तीन कारतूस भी बरामद किए गए थे।

गिरफ्तार आतंकियों की निशानदेही पर पकड़ा था इन तीनों की गिरफ्तारी से पहले इस मॉड्यूल के मास्टरमाइंड को बांग्लादेश एंटी टेररिस्ट ग्रुप ने हिरासत में लिया था। यह मॉड्यूल अल-कायदा का एक छोटा मॉड्यूल था। इनके लोग पहले भी उत्तर प्रदेश और अलग-अलग जगहों से पकड़े जा चुके थे। इन्हीं आतंकियों की निशानदेही पर इन तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था।

तीनों राजकोट में मजदूरी कर रहे थे गुजरात ATS की जांच में पता चला कि तीनों मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं और फर्जी दस्तावेजों की मदद से भारत में दाखिल हुए थे। गुजरात में स्लीपर सेल तैयार करने पहुंचे थे।

किसी को शक न हो, इसके लिए मजूदरी के काम में लग गए थे। तीनों राजकोट के सोनी बाजार में पिछले 7-8 महीनों से मजदूरी कर रहे थे। तीनों को बांग्लादेश में बैठे आकाओं से दिशा-निर्देश मिल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related