NCRB रिपोर्ट 2023- देश में 7% क्राइम बढ़ा

Date:

नई दिल्ली । 01 अक्टूबर 25 । राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट 2023 ने एक बार फिर देश में बढ़ते अपराध की गंभीर तस्वीर सामने रखी है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में 2023 में अपराध के मामलों में 7% की वृद्धि दर्ज की गई है। यह आंकड़ा न केवल कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाता है, बल्कि समाज में बढ़ती चुनौतियों और प्रशासन की जिम्मेदारियों को भी रेखांकित करता है।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) ने मंगलवार को देश में 2023 के दौरान हुए अपराधों की रिपोर्ट सार्वजनिक की। रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में देश में कुल 62 लाख 41 हजार 569 अपराध दर्ज हुए। ये 2022 की तुलना में 7.2% ज्यादा हैं।

देशभर में महिलाओं पर 4.48 लाख अपराध दर्ज हुए, जो 10 साल में सबसे ज्यादा हैं। दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान (5,078 केस)​​ का पहला स्थान है। हत्या के मामले में यूपी (3,206 केस)​​ सबसे आगे है।

वहीं, देशभर में बड़े क्राइम जैसे हत्या, दुष्कर्म और लूट के मामलों में कमी देखी गई है। हालांकि,​​​​​ इनमें​​ दुष्कर्म के केस सबसे ज्यादा दर्ज किए गए। दूसरे नंबर पर हत्या और तीसरे पर लूट के केस दर्ज हुए।

हत्या-अपहरण के मामलों में यूपी-बिहार ऊपर

इस रिपोर्ट के मुताबिक राज्यों में हत्या और अपहरण के मामलों में उत्तर प्रदेश और बिहार सबसे ऊपर हैं। यानी गंभीर अपराधों की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में इन दोनों राज्यों में सबसे अधिक है। इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में भी यूपी टॉप पर है, जो राज्य में बढ़ती ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था की चिंताओं को दर्शाता है।

देश में साइबर क्राइम के 86,420 केस दर्ज

देशभर में साइबर क्राइम के मामलों में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 2023 में कुल 86,420 केस दर्द किए गए। साइबर के माध्यम से हत्या के मामले में यूपी, दुष्कर्म में राजस्थान और लूट में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा। देश में सबसे कम साइबर क्राइम सिक्किम में दर्ज किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related