रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है – रविन्द्र इंद्राज सिंह

Date:

  •  स्वयंवर में सीता हुईं राम की, श्रद्धालुओं ने कहा जय सियाराम’*
  •  नारी सम्मान के संदेश के साथ सनातन संस्कारम रामलीला का भव्य मंचन*
  •  डीडीए रामलीला ग्राउंड, सेक्टर-23 रोहिणी में रामलीला में 100 से अधिक कलाकार दे रहे हैं प्रस्तुति

नई दिल्ली । 25 सितम्बर 2025 । डीडीए रामलीला ग्राउंड, सेक्टर-23 रोहिणी में चल रही सनातन संस्कारम रामलीला में बुधवार को भक्तिभाव और सांस्कृतिक उल्लास के बीच अहिल्या उद्धार, सीता जन्म, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद जैसे अद्भुत प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। संतों के आशीर्वाद से रामलीला का शुभारम्भ हुआ और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण छाया रहा।

रामलीला समिति के चेयरमैन एवं दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज ने कहा कि आज की थीम ‘नारी का सम्मान’ है, जिसके माध्यम से हम नई पीढ़ी तक महाकाव्यों में निहित आदर्श और मूल्यों को पहुँचा रहे हैं। उन्होंने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं और कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक संस्थाएं और रामभक्त उपस्थित रहे।

मंचन के दौरान दर्शकों ने पारंपरिक संगीत, आकर्षक पोशाकों और प्रभावशाली अभिनय का भरपूर आनंद लिया।

रामलीला में सेवा पखवाड़े को केंद्र में रखते हुए नशा मुक्ति और विकसित दिल्ली संकल्प जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी पूरे आयोजन में दिए जा रहे हैं। साथ ही वोकल फॉर लोकल, स्वदेशी उत्पादों, स्वच्छता, जल संरक्षण और हरित दिल्ली जैसे संदेशों का भी व्यापक प्रसार हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अनुराग कुमार संभालेंगे कमिश्नर की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 17  जुलाई 2026 । दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में...

अखिल भारतीय जनसंघ ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस धूमधाम से मनाया।

डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित में दिए...