यह निर्णय आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर साबित होगा- कपिल मिश्रा

Date:

  • कहा कि करोड़ों जनमानस का जीवन सरल करने वाले पीएम मोदी का आभार, हर घर स्वदेशी की अलख जगाएंगे, राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाएंगे

नई दिल्ली, 22 सितम्बर 25 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा जीएसटी में दी गई ऐतिहासिक छूट हेतु आभार व्यक्त करने, व्यापारियों व नागरिकों को स्वदेशी अपनाने और विकसित भारत निर्माण के संकल्प से जोड़ने के लिए भव्य धन्यवाद यात्रा का आयोजन किया गया। इस धन्यवाद यात्रा में दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने भी भाग लिया।

इसके साथ ही धन्यवाद यात्रा में विधायक अजय महावर , जिला अध्यक्ष यू. के. चौधरी , पूर्व जिला अध्यक्षा पूनम चौहान , पार्षद प्रमोद गुप्ता , पार्षद रेखा रानी , मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार , राजेश पाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और जनता मौजूद रही।

धन्यवाद यात्रा का उद्देश्य व्यापक जनसंपर्क स्थापित कर समाज के प्रत्येक वर्ग तक यह संदेश पहुँचाना था कि यह ऐतिहासिक निर्णय न केवल व्यापारियों और ग्राहकों को राहत देगा बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था को नए मुकाम तक ले जाएगा। यात्रा का शुभारंभ भजनपुरा मार्केट प्रवेश द्वार, मैन वज़ीराबाद रोड समीप PWD पंप से हुआ जहाँ भारी संख्या में व्यापारी, ग्राहक और आम नागरिक उपस्थित रहे।

यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कपिल मिश्रा ने कहा कि “देश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में वस्तुओं पर कर घटाए गए हैं। इससे पहले हमेशा टैक्स बढ़ते ही देखे गए थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सैकड़ों वस्तुओं पर टैक्स कम कर एक ऐतिहासिक मिसाल कायम की है। यह निर्णय न सिर्फ ऐतिहासिक है बल्कि आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।

उन्होंने आगे कहा कि आज नवरात्रि की शुरुआत के दिन यह राहत मिलना देशवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा है। आने वाले त्यौहारों – विजयदशमी, दीपावली और छठ पूजा के मौसम में यह कदम अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देगा। भारतीय अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा इन्हीं महीनों की गतिविधियों पर आधारित है और ऐसे समय में इतना बड़ा फैसला ग्लोबल स्तर पर भी भारत की स्थिति को मजबूत करने वाला है।

कपिल मिश्रा ने यह भी कहा कि यह केवल कर छूट नहीं है बल्कि आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। हम सबको यह ठानना होगा कि हम ‘खरीदेंगे भी मेड इन इंडिया और बेचेंगे भी मेड इन इंडिया’। यही भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने का मार्ग है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सैकड़ों आवश्यक वस्तुएँ जिनमें बच्चों की ज़रूरी चीजें, स्टेशनरी और दैनिक जीवन से जुड़ी वस्तुएँ शामिल हैं, अब शून्य कर श्रेणी में आ गई हैं। यह ऐसा ऐतिहासिक निर्णय है जिसने न केवल व्यापारियों को बल्कि ग्राहकों को भी उत्साहित कर दिया है। पूरे देश में उत्साह का माहौल है और यह भारत को एक नई आर्थिक दिशा देगा।

इस धन्यवाद यात्रा के दौरान भजनपुरा मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दुकानदारों, व्यापारियों, नौकरीपेशा वर्ग और आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री जी के इस फैसले का स्वागत किया और ‘धन्यवाद यात्रा’ में सक्रिय रूप से भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related