राहुल बोले- चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा

Date:

नई दिल्ली, 19 सितम्बर 2025 : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने X पोस्ट में कहा कि, ‘चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा, चोरों को बचाता रहा।’ उन्होंने 37 सेकेंड की वीडियो क्लिप शेयर की, इसके कैप्शन में लिखा- सुबह 4 बजे उठो, 36 सेकेंड में 2 वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ – ऐसे भी हुई वोट चोरी!

वहीं, राहुल के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन में हैं, हताशा में हैं। वे कभी नरेंद्र मोदी की नकल करेंगे, कभी Gen-Z की बात करेंगे। यह अर्बन नक्सल बनना चाहते हैं। भारत में अर्बन नक्सल के रूप में रिएक्ट करते हैं।

दरअसल, राहुल ने 18 अगस्त की अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस की क्लिप शेयर की। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक के आलंद में 6018 वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की कोशिश हुई। सुबह 4 बजे उठकर भी वोट डिलीट किए गए।

गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री भारत कभी भी अर्बन नक्सल को स्वीकार नहीं करेगा। राहुल देश को गृह युद्ध में फंसाना चाहते हैं। कभी मुस्लिम को भड़काते हैं तो कभी उल-जलूल बातें करते हैं। इसके लोग बांग्लादेश की बात करते हैं।

निशिकांत दुबे, सांसद

मैं आलंद चुनाव के पार्टी इन्चार्ज था, मुझे विश्वास था कि वह सीट भाजपा जीतेगी, क्योंकि कांग्रेस ने कभी वह सीट जीती ही नहीं थी। अगर वाकई वोट चोरी हुई है तो कांग्रेस को इलेक्शन कमीशन का धन्यवाद करना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस ने आजादी के बाद पहली बार आलंद सीट जीती।

रविशंकर प्रसाद, सांसद

राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। वे देश की लोकतांत्रिक परंपराओं से विश्वासघात कर रहे हैं। राहुल ने विपक्ष के नेता (LoP) के पद की गरिमा को भी गिरा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related