ऑस्कर अवॉर्ड विनर डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन

Date:

नई दिल्ली, 17 सितम्बर 2025 : हॉलीवुड जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक रॉबर्ट रेडफोर्ड का निधन हो गया है। रेडफोर्ड न केवल फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी और निर्देशन के लिए जाने जाते थे, बल्कि उन्होंने अमेरिकी और वैश्विक सिनेमा को एक नई पहचान भी दी।

हॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर रॉबर्ट रेडफोर्ड का मंगलवार को निधन हो गया। ऑस्कर अवॉर्ड विनर डायरेक्टर 89 साल के थे।

रॉबर्ट की पब्लिसिटी फर्म रॉजर्स एंड कोवन पीएमके की चीफ एग्जीक्युटिव सिंडी बर्गर ने उनके निधन की पुष्टि की। हालांकि, मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है।

रेडफोर्ड के निधन के बाद हॉलीवुड और उनके चाहने वालों ने उन्हें याद किया।

अमेरिकी एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट जेन फोंडा ने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, “आज सुबह जब मैंने पढ़ा कि बॉब (रॉबर्ट रेडफोर्ड) अब नहीं रहे तो मुझे गहरा झटका लगा। मैं रोना बंद नहीं कर पा रही हूं। वह मेरे लिए बहुत मायने रखते थे। वह हर तरह से एक बेहतरीन इंसान थे। वह उस अमेरिका के लिए खड़े रहते थे जिसके लिए हमें लगातार लड़ना होगा।”

वहीं, एसोसिएटेड प्रेस के साथ बातचीत में एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो ने कहा, “यह हमारी कम्युनिटी के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वह न केवल एक शानदार एक्टर थे, बल्कि वो एक बेहतरीन डायरेक्टर भी थे। उनकी फिल्में जैसे ‘क्विज शो’ इसका उदाहरण हैं। वह उन शुरुआती लोगों में थे जिन्होंने पॉलिटिकल थ्रिलर बनाई। उनकी फिल्में ‘थ्री डेज ऑफ द कोंडोर’, ‘ऑल द प्रेसिडेंट्स मेन’ इसका सबूत है। उन्होंने इस तरह की फिल्मों का रास्ता खोला। सबसे बढ़कर वह पर्यावरण संरक्षण और इंडीजिनस अधिकारों के लिए लगातार काम करते रहे। आज हमने एक लीजेंड को खो दिया।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related