असम की अफसर के घर मिले 2 करोड़ के जेवर

Date:

असम , 16 सितम्बर 2025 : असम सिविल सेवा (ACS) की अधिकारी नूपुर बोरा को आय से ज्यादा संपत्ति रखने के आरोप में हिरासत में लिया गया। स्पेशल विजिलेंस टीम ने नूपुर के गुवाहाटी वाले घर पर छापा मारा। जहां से 92 लाख नकद और लगभग 2 करोड़ के जेवर बरामद किए गए।

एक दूसरी टीम ने बारपेटा में उनके किराए के घर पर भी छापा मारा, जहां से करीब 10 लाख नकद बरामद हुए।विजिलेंस ने नूपुर के सहयोगी लाट मंडल सुरजीत डेका के घर भी छापा मारा।

नूपुर पर आरोप हैं कि उन्होंने बारपेटा रेवेन्यू सर्किल में रहते हुए पैसे के बदले हिंदुओं की जमीन संदिग्ध व्यक्तियों के नाम की थी। फिलहाल नूपुर कामरूप के गोरोइमारी में सर्किल ऑफिसर हैं।

CM सरमा ने कहा कि विवादित जमीन मामलों में नाम जुड़ने की शिकायतों के बाद पिछले 6 महीनों से उन पर नजर रखी जा रही थी। इसलिए हमने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

6 साल की सर्विस और आय से कहीं ज्यादा संपत्ति

असम सिविल सर्विस अधिकारी नूपुर बोरा 2019 में सिविल सेवा में शामिल हुईं। बोरा का जन्म 31 मार्च 1989 को हुआ था। वह कामरूप जिले के गोलाघाट की रहने वाली हैं। वह कामरूप जिले के गोरोइमारी में एक सर्कल ऑफिसर के पद पर तैनात थीं। उन्होंने गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से इंगलिश लिट्रेचर में ग्रेजुएशन किया है और कॉटन कॉलेज से पढ़ाई की है।

बोरा 2019 में असम सिविल सेवा में शामिल हुईं और उन्होंने कार्बी आंगलोंग में सहायक आयुक्त के रूप में प्रशासनिक करियर शुरू किया। इस पद पर वे मार्च जून 2023 तक रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related