युवा बनेंगे ‘विकसित दिल्ली’ के एम्बेसडर – रेखा गुप्ता

Date:

  •  विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू

नई दिल्ली, 15 सितंबर 2025। दिल्ली की रेखा सरकार ने युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक व विशेष कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम’ योजना की शुरुआत की। राजधानी दिल्ली के शासकीय इतिहास मे ऐसा पहली बार हुआ है, जब दिल्ली सरकार ने युवाओं को सीधे शासन और नीति-निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने का मंच प्रदान किया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि इस योजना से युवाओं को राजधानी का भविष्य गढ़ने में अपनी भूमिका मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

दिल्ली सचिवालय में एक विशेष कार्यक्रम में दिल्ली के कॉलेजों से जुड़े प्रतिभाशाली युवाओं को इंटर्नशिप ऑफर लेटर वितरित किए गए। यह इंटर्न्स तीन महीनों तक दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न परियोजनाओं पर प्रत्यक्ष कार्य करेंगे। यह इंटर्नशिप युवाओं को शासन की चुनौतियों से परिचित कराएगी और उन्हें समाधानकारी सोच विकसित करने का मंच देगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गप्ता ने कहा कि यह हमारे लिए बेहद खुशी का अवसर है कि पहली बार दिल्ली सरकार के इतिहास में इस तरह की इंटर्नशिप का आयोजन हो रहा है, जहां नॉन-पॉलिटिकल ब्रेन्स को सिस्टम का हिस्सा बनाया जा रहा है। हमारे युवाओं से मिले नए विचार, नई तकनीक और नया विजन सरकार के लिए प्रेरणा और बदलाव का जरिया बनेंगे। मुख्यमंत्री के अनुसार वह हमेशा मानती हैं कि आज के युवा, कल के नेता है और उनकी सोच सरकारी सिस्टम में नई ऊर्जा का संचार कर सकती है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह इंटर्नशिप केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दिल्ली के भविष्य का सह-निर्माण है। यह साझेदारी सरकार को सिर्फ सिखाने का नहीं, बल्कि सरकार को युवाओं से सीखने का भी अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पहल दिल्ली को पेपरलेस गवर्नेंस, डेटा-ड्रिवन एडमिनिस्ट्रेशन, स्मार्ट पॉलिसी फॉर्मेशन और डिजिटल इनोवेशन की दिशा में आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प से जोड़ते हुए कहा कि दिल्ली सरकार का यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह इंटर्नशिप प्रोग्राम विकसित दिल्ली की नींव है। हमारी सरकार का मानना है कि आज का अनुभव कल का नेतृत्व बनेगा। यही इंटर्न्स दिल्ली के भविष्य की पहचान और भारत के विकास की सबसे मजबूत ताकत बनेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में कॉमन एडमिशन फॉर्म की पहल की थी, जिसने हजारों छात्रों के लिए प्रक्रिया को आसान बनाया। उन्होंने कहा कि बदलाव तभी संभव है जब हम शिकायत करने के बजाय समाधान प्रस्तुत करें और सिस्टम का हिस्सा बनकर काम करें।

इस कार्यक्रम के लिए लगभग 9000 विद्यार्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से कड़े चयन प्रक्रिया के बाद 84 होनहार युवाओं को चुना गया। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक रही। ऑनलाइन टेस्ट, निबंध लेखन, दस्तावेज़ सत्यापन और बूट कैंप में संवाद एवं वर्कशॉप्स के आधार पर युवाओं का चयन किया गया है। प्रत्येक इंटर्न को तीन महीनों के लिए 20,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक स्टाइपेंड नहीं, बल्कि युवाओं के आत्मनिर्भरता और प्रेरणा का प्रतीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related