विजेंद्र गुप्ता ने कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट

Date:

  • उन्होंने कर्नाटक के राज्यपाल को दिल्ली विधानसभा के नवीन कार्यों से कराया अवगत

नई दिल्ली, 15 सितम्बर 2025 । दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सुबह राजभवन में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से भेंट की। इस अवसर पर गुप्ता ने राज्यपाल को दिल्ली विधान सभा द्वारा किए गए विभिन्न नवीन कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। इस भेंट के दौरान उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट भी उपस्थित रहे।

इस दौरान अध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली विधान सभा में ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस 2025 का आयोजन किया गया था , जो केंद्रीय विधान सभा के पहले भारतीय निर्वाचित अध्यक्ष विठ्ठलभाई पटेल की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था । साथ ही,उन्होंने नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) के अंतर्गत दिल्ली विधानसभा को पूर्णतः डिजिटल करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी, जिसका उद्देश्य पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने हेतु काग़ज़-रहित वातावरण स्थापित करना है।

इसके अतिरिक्त अध्यक्ष ने दिल्ली विधानसभा को एक विरासत परिसर के रूप में विकसित करने की दूरदर्शी पहल भी साझा की जिसका उद्देश्य विधान सभा की स्थापत्य एवं ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखते हुए उसमें आधुनिक सुविधाओं का समावेश करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related