वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी को BMW ने टक्कर मारी

Date:

नई दिल्ली, 15 सितम्बर 2025: दिल्ली में छावनी मेट्रो स्टेशन के पास BMW कार की टक्कर में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत हो गई। अधिकारी की पहचान वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह के रूप में हुई है।

नवजोत अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। कार सवार महिला ने नवजोत और उनकी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। जहां नवजोत की मौत हो गई, पत्नी की गंभीर हालत है।

सूत्रों के अनुसार, नवजोत और उनकी पत्नी को पास के किसी अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय, हादसे वाली जगह से लगभग 17 किलोमीटर दूर जीटीबी नगर के न्यूलाइफ अस्पताल ले जाया गया।

BMW चालक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया

महिला की पहचान गगनप्रीत कौर(38) और उसके पति की पहचान परीक्षित मकक्ड़(40) के रूप में हुई है। महिला और उसके पति को भी घटना में चोटें आईं थीं। गुरुग्राम का यह दंपति इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था।

न्यूज एजेंसी पीटीआई को पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को डिस्चार्ज होने के बाद महिला को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने कार और बाइक दोनों को जब्त किया

पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट के बाद BMW कार और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। FIR दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।

कार चला रही महिला और उसका पति भी घायल हुआ है। दोनों अस्पताल में एडमिट हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related