दिल्ली की जनता को बड़े व नए ‘उपहार’ देगी हमारी सरकार – रेखा गुप्ता

Date:

  •  मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़े पर हुई विशेष बैठक
  • 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 75 बड़ी योजनाएं शुरू की जाएंगी

नई दिल्ली,। 13 सितंबर 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से दिल्ली की जनता को बड़े व नए ‘उपहार’ देना शुरू करेगी। उस दिन से हमारी सरकार ‘सेवा पखवाड़ा’ शुरू करेगी, जिसके तहत 15 दिन तक बड़ी योजनाओं की घोषणाएं की जाएंगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि हमारी सरकार का यह कदम राजधानी को ‘विकसित दिल्ली’ की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े (17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक) की तैयारी को लेकर दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी के सांसद, दिल्ली सरकार के मंत्री, विधायक, पार्षदों के अलावा पार्टी पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए हमारी सरकार ने विशेष तैयारियां की हैं। यह अवसर दिल्ली में ट्रिपल इंजन सरकार (केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और नगर निगम) की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसके लिए हमारी सरकार ने सेवा पखवाड़े के दौरान 75 नई योजनाओं और कार्यक्रमों को शुरू करने का निर्णय लिया है। हमारा यह निर्णय दिल्ली के विकास को नई गति और ऊंचाई प्रदान करेगा और राजधानी को ‘विकसित दिल्ली’ की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़े के दौरान हर दिन दिल्लीवासियों को कोई न कोई नया ‘उपहार’ मिलेगा। चाहे वह स्वच्छता अभियान हो, रक्तदान शिविर हो, नई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हो या विकास परियोजनाओं का लोकार्पण। हर गतिविधि जनता को समर्पित होगी और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले 15 दिन दिल्ली के लिए ऐतिहासिक साबित होंगे। सेवा पखवाड़े के दौरान विकास की नई ऊंचाइंयां तय होंगी, सुशासन के नए आयाम स्थापित होंगे और लगातार नई योजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी। उन्होंने गर्व व्यक्त किया कि सरकार के मंत्रियों, अधिकारियों और विभागों ने बेहद कम समय में उत्कृष्ट तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले छह महीनों में न तो मंत्रियों ने और न ही उन्होंने स्वयं एक भी दिन का काम छोड़ा है। इसी निरंतर प्रयास का परिणाम है कि वर्षों से लंबित और अधूरी परियोजनाएं अब जनता को समर्पित की जा रही हैं।

इस विशेष बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विशेष रूप से आयुष्मान आरोग्य मंदिर जैसी महत्वाकांक्षी योजना का उल्लेख किया, जिसकी शुरुआत सेवा पखवाड़े के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना दिल्लीवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से शुरू हो रहा सेवा पखवाड़ा केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायी होगा। उन्होंने दिल्लीवासियों को बधाई देते हुए विश्वास दिलाया कि आने वाले 15 दिन राजधानी के लिए विकास और उपहारों का एक नया अध्याय लिखेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमारे सभी जन प्रतिनिधि, चाहे वह सांसद हों, विधायक हों या पार्षद। सभी के द्वारा शानदार तरीके से इस सेवा पखवाड़े में सहभागिता की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा दिल्ली के लिए ऐतिहासिक रहेगा। आगामी 15 दिनों के सफर में दिल्ली के लिए विकास की नई ऊंचाइयां, नए आयाम, सुशासन को लेकर के नई परिभाषाएं, नए काम दिल्ली को दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...