PM मोदी के मणिपुर दौरे से 2 दिन पहले हिंसा

Date:

मणिपुर , । 12 सितम्बर 2025 । पीएम मोदी के मणिपुर दौरे के दो दिन पहले राज्य में फिर हिंसा भड़की। गुरुवार देर रात चुराचांदपुर में उपद्रवियों ने पीएम मोदी के स्वागत में लगे पोस्टर बैनर फाड़ दिए, बैरेकेडिंग गिरा दी और उनमें आग लगा दी।

यह घटना पीसोनमुन गांव में हुई, जो चुराचांदपुर पुलिस स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। पुलिस ने उपद्रवियों को भगाया। लाठीचार्ज भी किया। हालांकि कितने घायल हुए हैं इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

न्यूज एजेंसी PTI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि मोदी 13 सितंबर को राज्य का दौरा करेंगे और 8,500 करोड़ रुपए की सौगात देंगे। मोदी चुराचांदपुर के पीस ग्राउंड से 7,300 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। यह इलाका कुकी बहुल है। इसके साथ ही पीएम मैतेई बहुल इलाके इंफाल से 1,200 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन भी करेंगे।

मणिपुर हिंसा के बाद मोदी का यह पहला मणिपुर दौरा है। मई 2023 में मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू हुई थी। इस हिंसा में अब तक 260 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मणिपुर में 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।

मणिपुर के सांसद बोले- मोदी कठिन समय पर आ रहे मणिपुर के एकमात्र राज्यसभा सांसद लीशेम्बा सनाजाओबा ने प्रधानमंत्री के दौरे को राज्य के लिए बहुत सौभाग्यशाली बताया। एक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा- यह बहुत सौभाग्य की बात है कि मोदी लोगों की कठिनाइयों को सुनेंगे।

मणिपुर में पहले भी हिंसक झड़पों का इतिहास रहा है। हालांकि, ऐसे समय में पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने राज्य का दौरा नहीं किया और लोगों की बात नहीं सुनी। मोदी ऐसे कठिन समय में यहां आने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।

237 एकड़ में फैले कांगला किले में आएंगे पीएम मोदी अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले इंफाल और चुराचांदपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इंफाल में लगभग 237 एकड़ में फैले कांगला किले और चुराचांदपुर के पीस ग्राउंड में प्रधानमंत्री के समारोह के लिए एक बड़ा मंच तैयार किया जा रहा है। यहां सेंट्रल फोर्स के जवानों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

सेंट्रल फोर्स और स्टेट पुलिस कांगला किले की 24 घंटे निगरानी कर रही है। साथ ही नाव के जरिए किले के चारों ओर की खाइयों में भी गश्त की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related