लिवर रोग भारत में साइलेंट और बढ़ती हुई स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। – डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

Date:

• विकासपुरी के कुंवर सिंह नगर में निःशुल्क ‘लिवर हेल्थ कैंप’ और परामर्श शिविर का उद्घाटन किया

• पहले ही दिन 100 से ज्यादा लोगों ने हेल्थ कैंप का उठाया लाभ

नई दिल्ली । 9 सितम्बर 25 । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने आज पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी विधानसभा के कुंवर सिंह नगर में निःशुल्क ‘लिवर हेल्थ कैंप’ एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन किया। आज 9 सितंबर से लेकर 13 सितंबर यानी पांच दिनों तक चलने वाले इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में रोजाना सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक कोई भी नागरिक अपना पंजीकरण करा कर स्वास्थ्य जांच का लाभ उठा सकता है।

इस निःशुल्क ‘लिवर हेल्थ कैंप’ का आयोजन इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) के सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें हर नागरिक को लिवर जांच के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें मेडिकल और क्लीनिकल जांच जैसे ब्लड प्रेशर, वजन, लंबाई एवं कमर और हिप का अनुपात, ब्लड जांच (लिवर फंक्शन टेस्ट (LFT), शुगर की जांच, लिपिड्स, रक्त की संपूर्ण जांच (CBC) के साथ हेपेटाइटिस बी और सी की स्क्रीनिंग), फैटी लिवर और फाइब्रोसिस का पता लगाने के लिए फाइब्रोस्कैन, चिकित्सकों से विशेषज्ञ परामर्श, आहार एवं पोषण से संबंधी जरूरी मार्गदर्शन भी शामिल हैं।

विकासपुरी के कुंवर सिंह नगर में लगाए गए इस निःशुल्क ‘लिवर हेल्थ कैंप’ के पहले ही दिन 100 से अधिक स्थानीय निवासियों ने स्वास्थ्य जांच और सेवाओं का बढ़-चढ़कर लाभ उठाया। जो स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह के सामुदायिक पहल के प्रति लोगों की गहरी रुचि और विश्वास को दर्शाता है। कुंवर सिंह नगर में लगा यह निःशुल्क ‘लिवर हेल्थ कैंप’ पांच दिनों तक चलेगा, तो वहीं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच अभियान अगले एक महीने तक आसपास के पूरे इलाके में जारी रहेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ मिल सकें।

‘लिवर हेल्थ कैंप’ के उद्घाटन के अवसर पर मौजूद रहे इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) के के निदेशक एवं नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज़ के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर एस के सरीन ने स्वास्थ्य मंत्री के इस पहल की दिल खोलकर सराहना की। उन्होंने लिवर स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर लिवर की जांच कराने और जीवनशैली में बदलाव लाने के महत्व को शिविर में पहुंचे लोगों को समझाया।

‘लिवर हेल्थ कैंप’ के उद्घाटन के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आज भारत में हर चार में से एक नागरिक फैटी लिवर से प्रभावित है। लिवर रोग भारत में एक साइलेंट और बेहद तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौती बनती जा रही है। हमारा मकसद ऐसे शिविरों के माध्यम से समाज के हर तबके के नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना है। साथ ही लिवर की बीमारी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना और समय रहते इलाज सुनिश्चित करना है। ताकि हर नागरिक लंबा और स्वस्थ जिंदगी जी सकें।
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने दिल्लीवासियों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की करते हुए कहा कि लिवर की जांच कराने के लिए खाली पेट रहना जरूरी है। यह पहल दिल्ली सरकार के स्वस्थ दिल्ली, सशक्त दिल्ली और स्वास्थ्य की गहन देखभाल के साथ जन-जागरूकता पर निरंतर फोकस का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य दिल्ली के प्रत्येक नागरिकों को उनके घर के आस-पास ही समय पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...