दबंग डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान को कहा गुंडा

Date:

नई दिल्ली, । 08 सितम्बर 2025 ।  बॉलीवुड इंडस्ट्री हमेशा से विवादों और चर्चाओं का केंद्र रही है। हाल ही में इस विवाद की आग में घी तब पड़ा जब ‘दबंग’ फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सुपरस्टार सलमान खान को “गुंडा” कह दिया। इस बयान ने फिल्म जगत और फैंस दोनों को हिला दिया है। हाल ही में द स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में दबंग डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने कहा, “सलमान कभी भी शामिल नहीं होता। उसे एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है, और पिछले 25 सालों से नहीं है। वह सिर्फ एहसान करता है काम पर आकर। उसे एक्टिंग से ज्यादा सेलिब्रिटी होने की ताकत पसंद है, लेकिन उसे एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है। वह एक गुंडा है। मुझे यह बात दबंग से पहले नहीं पता थी। सलमान बदतमीज है, गंदा इंसान है।”

“वे बदले की भावना रखने वाले लोग हैं। वे पूरे सिस्टम को कंट्रोल करते हैं। अगर आप उनसे सहमत नहीं होते, तो वे आपके पीछे पड़ जाते हैं।”

बातचीत में अभिनव ने ये भी कहा कि उनके भाई अनुराग कश्यप ने साल 2003 में सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में काम किया था। इसके बाद जब उन्होंने सलमान की फिल्म दबंग साइन की तो अनुराग कश्यप ने उन्हें वॉर्निंग दी थी। बताते चलें कि इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद भी अभिनव कश्यप ने सलमान और उनके परिवार को अपना करियर बर्बाद होने का जिम्मेदार ठहराया था। अभिनव का कहना था कि उन्हें दबंग 2 से बाहर करने में अरबाज, सोहेल और खान परिवार की मिलीभगत थी। वे उन्हें धमका कर उनके करियर को नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रहे थे। अरबाज खान ने श्री अष्टविनायक फिल्म्स के साथ अभिनव के प्रोजेक्ट्स रुकवा दिए। राज मेहता को फोन कर धमकी दी गई थी कि वे अगर अभिनव के साथ फिल्म बनाते हैं तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद उन्हें अष्टविनायक फिल्मों के लिए साइनिंग मनी लौटानी पड़ी। बाद में यही घटना वायकॉम पिक्चर्स के साथ भी हुई।

अभिनव कश्यप के बयान सामने आने के बाद जवाब में अरबाज और सोहेल ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करवाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, दबंग के बाद अभिनव कश्यप को दबंग 2 भी डायरेक्टर करने का ऑफर मिला था। हालांकि उन्होंने कहा था कि वो इस फिल्म के डायरेक्शन में सलमान खान का हस्तक्षेप नहीं चाहते। इसके बाद अरबाज खान ने दबंग 2 डायरेक्ट की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related