राहत सामग्री नहीं, दिल्ली के लोगों का स्नेह व समर्थन है – रेखा गुप्ता

Date:

नई दिल्ली । 7 सितम्बर 25 । मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ ने हजारों परिवारों को बेघर और बेसहारा कर दिया है। ऐसे कठिन समय में दिल्ली सरकार उनका दर्द बांटने और हरसंभव सहयोग देने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह राहत सामग्री केवल सामान नहीं, बल्कि दिल्ली के लोगों का स्नेह और समर्थन है, जो पंजाब के भाइयों और बहनों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन ट्रकों में खाद्यान्न, पीने का पानी, कपड़े, तिरपाल, दवाइयां, सैनिटरी किट, बच्चों के लिए दूध पाउडर और रोज़मर्रा की आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। दिल्ली सरकार ने राहत सामग्री के संग्रह और पैकिंग की पूरी प्रक्रिया को युद्धस्तर पर संचालित किया ताकि जल्द से जल्द प्रभावित इलाकों तक मदद पहुंचाई जा सके।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि राहत सामग्री के अतिरिक्त दिल्ली सरकार ने 5 करोड़ रुपये की राशि पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में भी भेजी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की आवश्यकता अनुसार दिल्ली हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने स्वयं पंजाब के मुख्यमंत्री से बात कर आश्वासन दिया है कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, दिल्ली अपने पंजाब के भाई-बहनों का हाथ थामे रहेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब केवल पड़ोसी राज्य नहीं हैं, बल्कि भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से भी गहराई से जुड़े हुए हैं। पूरा देश वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से चलता है। इस वक्त प्राकृतिक विपदाओं के कारण देश एवं पंजाब उलझन एवं तकलीफ में है और हमें इस मुसीबत के वक्त एक दूसरे का हाथ पकड़ना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हमने सीखा है कि विश्व के किसी देश में विपदा आती है तो हमें कैसे उसके साथ खड़ा होना चाहिए। मुख्य मंत्री ने कहा पंजाब हमारे देश का नवरत्न राज्य है जिसने हमेशा देश एवं दुनिया को सहयोग दिया है।

मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि ईश्वर पंजाब की जनता को जल्द इस कष्ट से उबारे और उन्हें सामान्य जीवन में लौटने की शक्ति प्रदान करे। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि मां भारती की कृपा और सभी के सहयोग से पंजाब जल्द ही इस आपदा से उबरकर फिर से विकास और खुशहाली की राह पर आगे बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related