‘द बंगाल फाइल्स’ विवाद पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन

Date:

नई दिल्ली,। 05 सितम्बर 25 ।  फिल्म द बंगाल फाइल्स आज रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में घिर गई थी। अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में थिएटर मालिकों को धमकाया जा रहा है। अगर हालात ऐसे ही बने रहते हैं तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे।

4 सितंबर को फिल्म का प्रीमियर रखा गया था। इस दौरान निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा, पश्चिम बंगाल सरकार जो कर रही है वह अवैध और असंवैधानिक है। हम एक रिट याचिका दाखिल करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कल क्या होता है। उसी के आधार पर हम आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने कहा, कई थिएटर मालिकों ने बताया है कि पुलिस उन्हें फिल्म रिलीज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रही है। ऐसे में उनका कहना है कि अगर पुलिस अंदर घुसकर हमारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए तो हम क्या करेंगे?

निर्देशक ने आगे बताया कि फिल्म को बंगाली भाषा में डब किया गया है, ताकि राज्य के स्थानीय दर्शक इसे अपनी मातृभाषा में देख सकें।

एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा

मंगलवार को पल्लवी जोशी ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक खत लिखा था। इसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल में फिल्म की रिलीज के लिए सुरक्षा की मांग की थी। उनका कहना था कि पश्चिम बंगाल में फिल्म पर अनौपचारिक प्रतिबंध लगाया जा रहा है। सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की धमकी की वजह से सिनेमाघर इसे अपने यहां लगाने से मना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related