नई दिल्ली । 4 सितम्बर 25 । वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया यूनियन , दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से, एक भव्य स्वास्थ्य जांच शिविर पत्रकारों और उनके परिवार के लिये आयोजित करने जा रही है I यह दिल्ली के बाबा खड़ग़ सिंह मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा बंगला साहब स्थित, 6 सितंबर , 2025 को होगा I यह कैंप सुबह 9.30 शुरू होगा, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
कैंप में मेडिसिन, गैस्ट्रो, न्यूरो,कार्डियो, डेंटल, स्किन, के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे, जो निःशुल्क आपका उपचार करेंगे। सभी तरह के ब्लड टेस्ट निःशुल्क होंगे। करीब सभी तरह की विशेष दवाईयां भी निःशुल्क मिलेंगी। वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव नरेन्द्र भंडारी ने बताया कि कैंप में आने से पहले किसी भी प्रकार का रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक नहीं है। यदि आप पत्रकार है, तो आपका अपने परिवार सहित स्वागत है । कैंप में रजिस्ट्रेशन से पहले एक औपचारिकता आपको अपनानी होगी। रजिस्ट्रेशन काउंटर से पहले हमारी टीम के लोग, यूनियन का पटका व एक बैज पहने होगे। जो साथी आपको बैज देंगे, उनकी जानकारी इस तरह से है। साथियों, कैंप में आने वालों को ये बैज निःशुल्क वितरित किए जाएंगे, तभी उनका रजिस्ट्रेशन होगा।
ये बैज हमारे साथी नरेंद्र धवन (7011509190 ), धर्मेंद्र भदौरिया (9871167103 ), ईश मालिक (8527731242 ) , सुनील परिहार (8851118664), सरदार प्रितपाल सिंह (9873399234 ) वितरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इन साथियों को बैज दिए जाएंगे, ताकि कैंप में आने वाले पत्रकार साथियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आए। कैंप में आने वाले पत्रकारों को ये बैज लगाना होगा । यदि आप बाबा खड्ग सिंह मार्ग से आ रहे है तो गुरुद्वारा के गेट नंबर 3 की भूमिगत पार्किंग है, वहा आप अपना वाहन निःशुल्क खड़ा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कैंप संयोजक देवेंद्र पंवार (8130756062 ), स्वतंत्र सिंह भुल्लर ( 9811332377) से संपर्क करे । नरेंद्र भंडारी, राष्ट्रीय महासचिव, देवेंद्र सिंह तोमर, दिल्ली महासचिव ।

आपको बताते चले कि
“ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया”, मीडिया कर्मियों का एक अग्रणीय संगठन है। भारत भर में इस संगठन के 30,000 से अधिक सदस्य हैं। यह संगठन भारतीय मजदूर से संबद्ध है। इस संगठन का शुभारंभ 2017 में किया गया। सभी सदस्य आपस में संपर्क बढ़ाकर एक दूसरे के काम में सहयोग बढ़ा सकें और जरूरत पड़ने पर सहायता भी कर सकें। 8 साल की अपनी यात्रा में विषम परिस्थितियों में इस संगठन ने पत्रकारों के हित में की कदम उठाए इनमें प्रमुख है मीडिया कर्मियों को पत्रकारों की श्रेणी में रखवाना। भारत में यत्र तत्र कार्यरत पत्रकारों का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाना ताकि देशभर के पत्रकारों से संपर्क करने का एक सुलभ सुविधा मिल सके।
