पंजीकृत श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिकों की शिकायतों का तुरंत समाधान होगा – कपिल मिश्रा

Date:

  • दिल्ली सचिवालय में कपिल मिश्रा की अध्यक्षता में श्रम विभाग की महत्वपूर्ण बैठक
  •  आगामी ‘विश्वकर्मा दिवस’ (17 सितम्बर) की तैयारियों पर विस्तार से की गई चर्चा
  •  विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति अब बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से दर्ज की जाए

नई दिल्ली । 03 सितम्बर 2025 । दिल्ली सचिवालय में श्रम मंत्री कपिल मिश्रा की अध्यक्षता में श्रम विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी ‘विश्वकर्मा दिवस’ (17 सितम्बर) की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भी पड़ता है जो सदैव श्रमिकों के कल्याण के लिए समर्पित रहते हैं।

बैठक के दौरान मंत्री ने श्रम विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभाग में लंबित सभी रिक्तियों को शीघ्र भरा जाए और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा सख्ती और संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पंजीकृत श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति अब बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से दर्ज की जाए और अधिकारियों और कर्मचारियों के समय पर उपस्थिति ना होने पर उन्होंने दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश भी मंत्री ने निर्देश दिए।

मंत्री कपिल मिश्रा ने निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न जिला न्यायालयों में श्रम मामलों की लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि श्रमिकों की आवश्यकताओं की पूर्ति और उनके अधिकारों की रक्षा श्रम विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मीटिंग के दौरान मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि श्रमिक हमारे समाज और राष्ट्र की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत और समर्पण से ही देश का विकास संभव है। दिल्ली सरकार हर हाल में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करेगी और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

इस बैठक में मंत्री के साथ श्रम आयुक्त समेत श्रम विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अनुराग कुमार संभालेंगे कमिश्नर की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 17  जुलाई 2026 । दिल्ली पुलिस के शीर्ष नेतृत्व में...

अखिल भारतीय जनसंघ ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस धूमधाम से मनाया।

डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्रहित में दिए...