दिल्ली की जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र को विकास का मॉडल क्षेत्र बनाना है — आशीष सूद।

Date:

• कहा कि रेखा सरकार आपके द्वार” समस्याओं का समाधान, मेरी प्राथमिकता

नई दिल्ली । 3 सितम्बर 25 ।  दिल्ली के शिक्षा, गृह एवं ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र जनकपुरी में “रेखा सरकार आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत कई इलाकों में सीवर, पानी एवं गैस पाइपलाइन जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

सूद ने बताया कि जनकपुरी के कई ब्लाकों में रहने वाले स्थानीय निवासियों की वर्षों से चली आ रही समस्या थी कि उनके इलाके में या तो सीवर लाइन डाली ही नही गयी है या काफी पुरानी होने के कारण कई जगहों से टूट गयी है। जिस कारण सीवर का गंदा पानी पीने की पाइप लाइन में भी चला जाता है। और सीवर लाइन की क्षमता भी कम हो चुकी है । इसी प्रकार कुछ क्षेत्रों में पानी की पाइपलाइन और कुछ इलाकों में पीएनजी की पाइपलाइन भी नहीं डाली गई है । सूद ने कहा कि इन परियोजनाओं से जनकपुरी को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी ।

सूद ने बताया कि आज शिलान्यास कार्यक्रम के अंतर्गत A5 A White Flat, वाल्मीकि मार्ग में सीवर की नई लाइन, राधा कृष्ण मंदिर के सामने, पोशनगीपुर गाँव में IGL PNG गैस पाइपलाइन, CD Block, उत्तम नगर में सीवर की नई लाइन, T Block, उत्तम नगर में सीवर और पानी की नई पाइपलाइन, Z Block, दयालपुर में सीवर की नई पाइपलाइन और मोहल्ला नं. 5, 13,22, 23 शिव नगर, गली न 5 हरि नगर, गली न 5 वीरेंद्र नगर में पानी की नई पाइपलाइन का शिलान्यास किया गया।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में जैसे-जैसे जनसंख्या बड़ी है वैसे-वैसे सीवर और पानी की पाइपलाइन की क्षमता भी कम होती जा रही है । उसी को ध्यान में रखते हुए जनकपुरी के जिन क्षेत्रों में क्षमता को बढ़ाना है वहां नई सीवर लाइन और पानी की पाइपलाइन डालने का काम आज से शुरू हो गया है। जो अपनी तय समय सीमा अगले 3 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा जिन इलाकों में सीवर लाइनों को बदला जाना है उन्हें बदलने के लिए Trenchless तकनीक का प्रयोग किया जाएगा । इसमें एक आधुनिक मशीन जमीन के अंदर खुदाई करके पाइपलाइन डालती रहती है। इससे न केवल समय की बचत होती है बल्कि सड़क का भी नुकसान नहीं होता।

शिक्षा मंत्री सूद ने यह भी कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में हम दिल्ली के हर घर तक विकास की रोशनी पहुँचाने का संकल्प लेकर काम कर रहे हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार जनता की सरकार है। हमारे लिए राजनीति का मतलब सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि दिल्ली के लोगों की रोजमर्रा की परेशानियों का त्वरित हल करना है। दिल्ली के हर नागरिक को साफ पीने योग्य पानी, सीवर की सुविधा और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना हमारी सरकार की पहली जिम्मेदारी है।

सूद ने यह भी बताया की आज जनकपुरी क्षेत्र में किये गए विकास कार्य मात्र शिलान्यास या सिर्फ पाइपलाइन बिछाने का कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारे जनता के प्रति किये गए वादों को पूरा करने और जनता का विश्वास जीतने की दिशा में ठोस कदम है।

सूद ने बताया कि जनकपुरी की इतनी बदतर हालत पिछले सरकारों की उपेक्षा के कारण हुई है । पिछली सरकारों ने न तो यहाँ क्षेत्र के विकास की और कोई ध्यान दिया और ना ही सरकारी फंड का सही उपयोग ही किया । इस कारण से यहां की सीवर लाइन और पाइपलाइन की स्तिथि खराब होती गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रूसी तेल खरीद पर केंद्र पर भड़की कांग्रेस

नई दिल्ली, 07 मार्च 2026 । रूस से कच्चा...

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज: डबल रोल में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज

नई दिल्ली, एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म Dhurandhar 2...

अहमदाबाद की पिच सेमीफाइनल की तरह बैटिंग फ्रेंडली होगी

नई दिल्ली, वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद...

भारत-न्यूजीलैंड जहां साउथ अफ्रीका से हारे, वहीं वर्ल्डकप फाइनल खेलेंगे

नई दिल्ली, आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अब बेहद दिलचस्प...