दिल्ली ‘कॉन्सर्ट इकॉनमी’ के लीडर के तौर पर होगी विकसित’- मनसुख मांडविया

Date:

  • दिल्ली के स्टेडियमों के किराए को कम किए जाने पर गंभीरता से विचार
  • दिल्ली बनेगी सांस्कृतिक गतिविधियों और लाइव एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा केंद्र’ – कपिल मिश्रा

नई दिल्ली,। 2 सितम्बर 2025 । दिल्ली को देश का सबसे इवेंट-फ्रेंडली शहर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार लगातार निर्णायक कदम उठा रही है। इसी क्रम में दिल्ली के पर्यटन और कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया के आवास पर उनसे मुलाकात कर कई महत्पूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस मीटिंग में खेल सचिव हरी रंजन राव के साथ इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन (EEMA) और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के वरिष्ठ प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप दिल्ली को कैसे Concert Economy के लीडर के तौर पर विकसित किया जाए साथ ही दिल्ली को बड़े स्तर के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय कार्यक्रमों के लिए कैसे पूरी तरह तैयार किया जाए, इस पर मीटिंग में व्यापक विचार विमर्श हुआ। मीटिंग का उद्देश्य राजधानी दिल्ली को सांस्कृतिक गतिविधियों और लाइव एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा केंद्र बनाना था।

बैठक में दिल्ली के प्रमुख स्टेडियमों में से एक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम की किराया दरों को कम करने और आयोजन प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर विशेष चर्चा हुई।

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि हम दिल्ली को लाइव इवेंट्स और एंटरटेनमेंट का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रक्रियाओं को आसान कर और स्टेडियम के किराये को रियायती दर पर देकर हम एक जीवंत सांस्कृतिक माहौल तैयार करना चाहते हैं जिससे कलाकारों और दर्शकों दोनों को लाभ हो। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर मुझे भी किसी इवेंट में जाना होगा तो मैं टिकट खरीदकर ही जाऊँगा– यही कला और कलाकारों के प्रति वास्तविक सम्मान है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ‘स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI)’ की वेबसाइट्स पर पूरे वर्ष का इवेंट कैलेंडर प्रदर्शित किया जाएगा ताकि आयोजकों को पहले से जानकारी और सुविधा मिल सके।

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने इस पहल को आगे बढ़ाने की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य राजधानी दिल्ली को ‘ग्लोबल इवेंट हब’ बनाना है। यह पहल न केवल पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देगी बल्कि दिल्ली की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी, जिससे दिल्ली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘ग्लोबल लाइव एंटरटेनमेंट कैपिटल’ बन सके।

बैठक में एक समिति का गठन करने पर भी विचार हुआ जो स्टेडियमों की किराए दरों और अनुमति की प्रक्रियाओं का व्यापक अध्ययन करेगी। दिल्ली को एक वार्षिक इवेंट कैलेंडर मिले, इस पर भी मीटिंग में विचार हुआ।

बैठक में उद्योग जगत से श्री राजीव जैन (चेयरमेन, PHDCCI एंटरटेनमेंट कमेटी), श्री अंकुर कालरा (महासचिव, EEMA), सब्बास जोसेफ (Wizcraft), अनिल माखिजा (BookMyShow) और करण (Zomato) जैसे दिग्गज शामिल हुए। सभी ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया और इसे दिल्ली के लिए ऐतिहासिक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related