मराठा आंदोलन; आजाद मैदान से 125 टन कचरा निकला

Date:

नई दिल्ली,03 सितंबर,बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने बुधवार को बताया कि 29 अगस्त से 2 सितंबर तक चले मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान आजाद मैदान और उसके आसपास के इलाकों से 125 मीट्रिक टन से ज्यादा कचरा निकला। 5 दिनों तक कुल 466 कर्मचारी सफाई में लगे हुए थे।

न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए, BMC के एक अधिकारी ने बताया कि 29 अगस्त को आंदोलन के पहले दिन मैदान से चार मीट्रिक टन कचरा निकला था। 30 अगस्त को 7 मीट्रिक टन, 31 अगस्त और 1 सितंबर को 30-30 टन कचरा जमा हुआ था। 2 सितंबर को सबसे ज्यादा 57 टन कचरा मिला।

दूसरी तरफ, बॉम्बे हाईकोर्ट ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे से पूछा कि प्रदर्शनकारियों पर मुंबई में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप है। इसकी भरपाई कौन करेगा?

जरांगे के वकील सतीश मानेशिंदे ने आरोपों से इनकार किया है और कहा कि पुरानी तस्वीरें के भ्रम फैलाया जा रहा है। इसके बाद एक्टिंग चीफ जस्टिस श्री चंद्रशेखर और जस्टिस आरती साठे की पीठ ने कहा कि 8 हफ्ते में हलफनामा दायर करिए, जिसमें लिखा हो कि जरांगे और अन्य आयोजक किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

जरांगे ने 29 अगस्त को आजाद मैदान में आमरण अनशन शुरू किया था। उनका अनशन 2 सितंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद खत्म हुआ। जरांगे ने अनशन खत्म करते हुए कहा था, ‘हम जीत गए हैं। सरकार ने हमारी मांगें मान ली हैं।’

सरकार ने जरांगे की 8 में से छह मांगें मानीं, मराठा-कुणबी एक महाराष्ट्र सरकार में मंत्रिमंडल उपसमिति के अध्यक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल सहित कई नेताओं ने पाटिल से मुलाकात कर मांगें माने जाने की जानकारी दी। सरकार ने जरांगे की 8 में से 6 मांगें स्वीकार कर ली हैं। सरकार ने हैदराबाद गैजेटियर को मंजूरी दी है। इसके तहत मराठा समुदाय के लोगों को कुणबी जाति का प्रमाण पत्र मिलेगा।

आदेश जारी करने के लिए 2 महीने का समय मांगा। सरकार ने सतारा और औंध गैजेटियर का कानूनी अध्ययन कर 15 दिन में निर्णय लेने की बात कही है। इसके अलावा आंदोलन में जान गंवाने वालों के परिवारों को आर्थिक मदद और राज्य सड़क परिवहन निगम में नौकरी देने का भी वादा किया गया है।

फुटपाथ-सड़कों पर खाना बनाते-नहाते देखे गए प्रदर्शनकारी जरांगे के विरोध प्रदर्शन में राज्य भर से हजारों मराठा समुदाय के लोग शामिल हुए थे। आजाद मैदान के पास छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) हेडक्वार्टर के आसपास का इलाका इन प्रदर्शनकारियों का डेरा बन गया था।

वे फुटपाथों और सड़कों पर खाना बनाते, खाते, सोते और नहाते भी देखे गए। इस सब के कारण धरना स्थल और आसपास के इलाकों में भारी मात्रा में कूड़ा जमा हो गया। इलाके में बचे हुए खाने-पीने की चीजें, मिनरल वाटर की बोतलें, रैपर, पेपर प्लेट और कप सहित कूड़े के ढेर देखे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related