द्वितीय “लोकेन्द्र सिंह कालवी समाज रत्न सम्मान समारोह” का आयोजन

Date:

  • विपरीत परिस्थिति मे जो साथ दे वो लोकेन्द्र सिंह कालवी थे – दयाशंकर सिंह

नई दिल्ली । 27 अगस्त 25 । स्व. ठा. लोकेन्द्र सिंह कालवी की 69वीं जन्मजयंती के उपलक्ष्य में
द्वितीय “लोकेन्द्र सिंह कालवी समाज रत्न सम्मान समारोह” का आयोजन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के होनहार व्यक्तियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधि, उद्योग, मीडिया, खेल, कृषि, फिल्म जगत आदि विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।  इस कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथिगण बृजभूषण शरण सिंह पूर्व सांसद एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष कुश्ती संघ, उत्तर प्रदेश सरकार मे कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह, ठा पूरन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मजदूर संगठन,अंशुमान आनंद सुपुत्र लवली आनंद (शिवहर सांसद ), मनोज कुमार सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता, उत्तर प्रदेश) आदि समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।


इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह और दयाशंकर सिंह ने ठाकुर लोकेन्द्र सिंह कालवी से जुडी कई पुरानी घटनाओ औरउनसे जुड़े हुए संस्मरण को याद किया और सभी को बताया । उत्तर प्रदेश सरकार मे कैबिनेट मंत्री मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि कैसे जब उनका समय विपरीत था तो कालवी साहब ने कैसे उनके क्षेत्र मे पहुंचकर सभी को एक किया और चुनाव जितवाया ” कालवी ऐसे व्यक्ति थे जो हमेशा क्षत्रिय समाज के साथ खड़े रह कर लोगों की मदद करते थे I इसलिए उनके विचारों को समाज के लोगों को अपनाना चाहिए ।
ठाकुर पुरण सिंह ने सभी को एकजुट रहने का और सभी को वोट की ताकत का मंत्र बताया, साथ ही ठाकुर लोकेन्द्र सिंह कालवी की अगली जन्मजयंती पश्चिम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मे मानाने का प्रस्ताव दिया.


*अध्यक्ष का वक्तव्य * करनी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप कालवी ने आये हुए सभी अतिथियो का और उपस्थित जनसमुह का धन्यवाद दिया! ठाकुर पूरन सिंह के प्रस्ताव को मानते हुए पूरी करनी सेना की टीम की तरफ से सहारनपुर मे मानाने का निर्णय लिया!साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप कालवी ने बताया की करनी सेना के स्थापना दिवस पर आगामी 23 सितम्बर को मध्यप्रदेश के भोपाल मे कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसकी तैयारी आज से ही शुरू है!

इस अवसर पर अतिथियों ने स्व. लोकेन्द्र सिंह कालवी जी के योगदान को याद किया और समाज के युवा वर्ग को प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कौन थे लोकेन्द्र सिंह कालवी
करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का कालवी अच्छे निशानेबाज थे, जब वे खचाखच भरी सभाओं में जोशीले भाषण देते तो समर्थक भावों से भर जाते थे. लोकेंद्र सिंह रानी पद्मिनी की 37वीं पीढ़ी से होने का दावा करते थे.

लंबी कद काठी के कालवी बॉस्केटबॉल के अच्छे खिलाड़ी रहे. सती आंदोलन में सक्रिय रहे कालवी अक्सर कहते थे कि वो राजनेता बाद में हैं और राजपूत पहले.

विरासत में मिली राजनीति

लोकेंद्र सिंह का जन्म नागौर जिले के कालवी गांव में हुआ था. राजनीति उन्हें विरासत में मिली. उनके पिता कल्याण सिंह कालवी राज्य और केंद्र में मंत्री रहे. उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का करीबी माना जाता था. लोकेंद्र सिंह ने अजमेर के मेयो कॉलेज में अपनी पढ़ाई की. वे बॉस्केटबॉल के अच्छे खिलाड़ी थे. वे निशानेबाज भी थे. लेकिन राजनीति में उनका निशाना ठीक नहीं लगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related