- वीरेन्द्र सचदेवा समेत सांसद और विधायक भी शामिल हुए
नई दिल्ली। 24 अगस्त 25 । पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अरूण जेटली की छठी पुण्य तिथि पर नई दिल्ली में अरूण जेटली पार्क प्रांगण में आयोजित एक श्रद्धांजली सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा परिवार की ओर से उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करके श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जेपी नड्डा के साथ केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण एवं धर्मेन्द्र प्रधान, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता, उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेन्द्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत एवं बाँसुरी स्वराज, विधायक सतीश उपाध्याय, अनिल शर्मा, नीरज बसोया एवं शिखा रॉय, कार्यालय मंत्री बृजेश राय आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर स्वर्गीय अरूण जेटली की पत्नी संगीता जेटली, पुत्र रोहण जेटली आदि परिजन भी उपस्थित थे।
