रामलीला कमेटी एवं दुर्गा पूजा समितियां हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित कर नई पीढ़ी के बीच संस्कार सृजन का काम कर रही हैं

Date:

  •  कहा कि सभी दुर्गा पूजा समितियों को सभी आवश्यक प्रशासनिक सुविधाएं समय पर मिलें

नई दिल्ली 24 अगस्त 25 । दिल्ली में रामलीला एवं दुर्गा पूजा की तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह के साथ लाल किला परेड़ मैदान में आयोजित होने वाली नव श्री धार्मिक लीला कमेटी के भूमी पूजन में सम्मिलित हुए और तत्पश्चात सचदेवा ने पूर्व सांसद लॉकेट चैटर्जी के साथ प्रदेश कार्यालय में पार्टी के बंगाल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा समितियों की बैठक को सम्बोधित किया।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि रामलीला मंचन हो या दुर्गा पूजा दोनों सत्य की असत्य पर विजय के प्रतिक हैं और भारत की धार्मिक एवं सामाजिक श्रेष्ठता को दर्शाते हैं।

उन्होंने कहा कि कमेटी एवं दुर्गा पूजा समितियां हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित कर नई पीढ़ी के बीच संस्कार सृजन का काम कर रही हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा एवं लॉकेट चैटर्जी ने बंगाल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित बैठक में प्रभारी तपस रॉय और संयोजक किशोर तऱफदार एवं सह संयोजक अरूण मुखर्जी के साथ दिल्ली के विभिन्न कोनों से आये दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की। दिल्ली भाजपा के प्रकोष्ठ संयोजक अशोक ठाकुर भी उपस्थित थे।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि हम सुनिश्चित करेंगे कि सभी दुर्गा पूजा समितियों को सभी आवश्यक प्रशासनिक सुविधाएं समय पर मिलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related