क्या तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान बनेंगे शुभमन गिल

Date:

नई दिल्ली ।  मंगलवार को BCCI ने एशिया कप के लिए भारत की टी-20 टीम घोषित की। सोमवार तक कई मीडिया रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट्स दावा कर रहे थे कि शुभमन गिल को टी-20 टीम में मौका तक नहीं मिलेगा। हालांकि, जब टीम अनाउंस हुई तो गिल को न सिर्फ मौका मिला, बल्कि उन्हें उप कप्तान भी बना दिया गया।

शुभमन को इसी साल टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई। उन्हें पिछली ICC चैंपियंस ट्रॉफी में वनडे टीम का उप कप्तान भी बनाया गया था। अब टी-20 टीम में भी लीडरशिप रोल देकर BCCI ने साफ कर दिया है कि शुभमन जल्द ही तीनों फॉर्मेट में भारत के कप्तान बना दिए जाएंगे।

टी-20 फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर गई। जहां शुभमन गिल को ही कप्तान बनाया गया। श्रीलंका में अगली सीरीज हुई, जहां सूर्यकुमार यादव को कप्तानी और शुभमन को उप कप्तानी सौंपी गई। यानी मैनेजमेंट ने गिल को लीडरशिप की जिम्मेदारी देने का मन बना लिया था।

बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ बिजी शेड्यूल के कारण शुभमन को टी-20 टीम में मौका नहीं मिला। इस कारण अक्षर पटेल को उप कप्तान बनाया गया। अब जब एशिया कप के दौरान कोई और टूर्नामेंट नहीं है, इसलिए शुभमन को टीम में मौका भी मिला और उन्हें उप कप्तान भी बना दिया गया।

टेस्ट कप्तानी में इंग्लैंड में सीरीज ड्रॉ कराई इसी साल में मई में टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज विराट कोहली ने संन्यास ले लिया। जिसके बाद शुभमन गिल को टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया। इंग्लैंड के खिलाफ पहली ही सीरीज में उन्होंने इस मौके को भुनाया और टीम को 2 मुकाबले जिताए।

वनडे टीम के कप्तान भी जल्द ही बन जाएंगे चैंपियंस ट्रॉफी में शुभमन को उप कप्तान बनाए जाने से साफ हो गया कि वनडे में रोहित शर्मा के बाद गिल ही कमान संभालेंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा भी किया जा रहा है कि उन्हें इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान कप्तान बना दिया जाएगा।

शुभमन ने बैट से भी अपना फॉर्म साफ जाहिर कर दिया और 750 रन बना दिए। शुभमन की कप्तानी में इंग्लैंड में सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। इंग्लैंड सीरीज के साथ उन्होंने दर्शा दिया कि वे लंबे समय तक इस फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं।

2026 के बाद टी-20 की कप्तानी मिल सकती है टी-20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप तक तो कमान संभालते नजर आएंगे। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं कि टूर्नामेंट के बाद भी उन्हें ही कमान मिले। अगर भारत ICC टूर्नामेंट जीत गया तो सूर्या आगे भी कन्टीन्यू कर सकते हैं, लेकिन टीम टाइटल डिफेंड नहीं कर सकी तो वर्ल्ड कप के ठीक बाद शुभमन को कमान सौंपी जा सकती है। सूर्या बतौर प्लेयर टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related