मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी में विपक्ष- I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक में मंथन

Date:

नई दिल्ली । 19 अगस्त 25 : राहुल बोले- वोट चोरी करने वाले जान लें, यह सरकार हमेशा नहीं रहेगी इधर, राहुल ने बिहार में SIR के खिलाफ और वोट चोरी को लेकर 17 अगस्त से ‘वोट अधिकार यात्रा’ भी शुरू की है। राहुल ने यात्रा के दूसरे दिन (18 अगस्त) को राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ गयाजी में जनसभा की।

इस दौरान राहुल ने लोगों को संविधान की कॉपी दिखाई और कहा, ‘ये भारत माता का संविधान है। इसमें 3 हजार साल पुरानी आवाज है। जब ये लोग वोट चोरी करते हैं तो संविधान की आत्मा पर आक्रमण करते हैं।’

7 अगस्त: राहुल का आरोप- EC ने BJP के साथ चुनाव चुराया राहुल गांधी ने 7 अगस्त को चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाए थे। उन्होंने वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं। वोट चोरी हो रहे हैं। हमारे पास सबूत है कि चुनाव आयोग चोरी में शामिल है।

राहुल ने कहा, ‘महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में चोरी हुई है। मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट नहीं देने से हमें भरोसा हुआ कि EC ने भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र चुनाव चोरी किया है। हमने यहां वोट चोरी का एक मॉडल पेश किया। मुझे लगता है इसी मॉडल का प्रयोग देश की कई लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हुआ।

CEC ने कहा था- राहुल वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा दें या माफी मांगें दरअसल, चुनाव आयोग ने 17 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा था- राहुल गांधी की तरफ से PPT प्रेजेंटेशन में दिखाया डेटा हमारा नहीं है। वोट चोरी के आरोपों पर हलफनामा दें या देश से माफी मांगे। 7 दिन में हलफनामा नहीं मिला तो आरोपों को निराधार समझा जाएगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 8 अगस्त को कहा था कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार 25 सीट के मार्जिन से प्रधानमंत्री बने हैं। 25 सीट ऐसी हैं, जिन्हें भाजपा ने 35 हजार या कम वोट से जीतीं। अगर हमें इलेक्ट्रानिक डेटा मिल जाए तो हम साबित कर देंगे कि मोदी चोरी करके प्रधानमंत्री बने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related