चीन की तर्ज पर रॉकेट फोर्स तैयार करेगा पाकिस्तान

Date:

इस्लामाबाद , 14 अगस्त, 2025. पाकिस्तान ने चीन की तर्ज पर रॉकेट फोर्स बनाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर (13 अगस्त की रात) आर्मी रॉकेट फोर्सेस को बनाने का ऐलान किया।

शरीफ के मुताबिक नई फोर्स का मकसद आधुनिक युद्ध की जरूरतों के मुताबिक देश की रक्षा क्षमता को बढ़ाना है। इसमें मिसाइल और रॉकेट तकनीक को एक साथ जोड़ा जाएगा ताकि दुश्मन के खतरे का तुरंत जवाब दिया जा सके।

PAK पीएम ने इस कदम को पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार सेना को आधुनिक हथियार, तकनीक और प्रशिक्षण देने के लिए सभी संसाधनों का इस्तेमाल करेगी।

भारत को सबक सिखाने का दावा किया

शहबाज शरीफ ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को कड़ा सबक सिखाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि इसे भारत की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। साथ ही उन्होंने सीजफायर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को शुक्रिया अदा किया।

शरीफ ने दावा किया कि चार दिन चले सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान ने भारत का घमंड तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि हमारी बहादुर सेना ने दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

चीन, तुर्किये और सऊदी को शुक्रिया कहा

इस मौके पर राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, तीनों सेनाओं के प्रमुख, और कई राष्ट्रीय व विदेशी मेहमान मौजूद थे। शरीफ ने चीन, सऊदी अरब, तुर्किये, अजरबैजान, UAE, और ईरान जैसे देशों को भारत के साथ संघर्ष के दौरान पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया।

शरीफ ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान के नुकसान का जिक्र करते हुए कहा कि इस लड़ाई में 90,000 लोग मारे गए और 150 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार में महंगाई 34% से घटकर 5% और ब्याज दर 21% से 11% हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related