भारतीय सेना देश की रक्षक, रक्तदाता जीवन रक्षक – रविन्द्र इंद्राज

Date:

  • ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर रक्तदान शिविर ‘एक बूँद सेना के लिए’ का जापानी पार्क रोहिणी में आयोजन, रक्तदान महाकुम्भ में 2240 यूनिट रक्त का दान
  • आर्म्ड फोर्सेज ट्रांसफ्यूज़न सेंटर के विशेष सहयोग से हुआ आयोजन, कई राज्यों से आए रक्तदाता
  • सेना, सरकारी अस्पतालों और गैर सरकारी ब्लड बैंक को मिला रक्त

नई दिल्ली । 4अगस्त 2025 । दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर से प्रेरित होकर जापानी पार्क रोहिणी में आयोजित रक्तदान शिविर ‘एक बूँद सेना के लिए’ में देश भर से आए रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। रविन्द्र इंद्राज ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य पर देश को गर्व है। सेना, देश की रक्षक है और वैसे ही रक्तदाता भी जीवन रक्षक हैं।

समाज कल्याण मंत्री ने इस रक्तदान महाकुम्भ के आयोजन के लिए लक्ष्मी तरू फाउंडेशन, आर्म्ड फोर्सेज ट्रांसफ्यूज़न सेंटर और दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आए वालंटियर्स की सराहना की।

शिविर में रिकॉर्ड 2240 यूनिट रक्त एकत्र हुआ, इसे सेना, दिल्ली के सरकारी अस्पतालों और गैर सरकारी ब्लड बैंकों के लिए उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर थैलीसीमिया के स्क्रीनिंग के लिए भी रोटरी क्लब की ओर से शिविर लगाया गया।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ‘स्वच्छ दिल्ली-सशक्त दिल्ली’ के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब परिवारों को निःशुल्क इलाज के लिए शुरू हुई आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट में स्वीकृति दी गई। 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रतिवर्ष 10 लाख तक के निःशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना लागू की गई। मुख्यमन्त्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर अब तक 67 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जा चुके हैं और कुल 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर सभी विधानसभाओं में खोले जाएंगे। हॉस्पिटल इन्फॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम से अस्पतालों में ऑनलाइन ओपीडी अपॉइंटमेंट, डिजिटल ओपीडी स्लिप और रीयल‑टाइम मेडिकल रिकॉर्ड्स उपलब्ध होंगे।

श्री रविन्द्र इंद्राज ने इस अवसर पर ‘स्वच्छता अभियान-दिल्ली को कूड़े से आजादी’ को भी जन सहयोग से सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस माह आजादी के पर्व पर दिल्ली को स्वच्छ बनाने में सहयोग देकर देश के महानायकों को श्रद्धांजलि दें।

इस अवसर पर लक्ष्मी तरू फाउंडेशन के प्रमुख विपिन गर्ग ने कहा कि 16 राज्यों के 40 से आधिक शहरों से रक्त दाताओं ने देश का अब तक का सर्वाधिक 2240 यूनिट ब्लड डोनेट किया है। सेना को समर्पित इस आयोजन को इंडियन बुक ऑफ़ रिकॉर्डस के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की

 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा...

एमसीडी ने अनधिकृत निर्माण और खतरनाक भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली, 15 सितंबर, 2026 दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने...

भारत-अफगानिस्तान T20 की शुरुआत में गूंजा ‘वंदे मातरम्

नई दिल्ली, भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20...