पिछली सरकारों ने स्कूल फीस रेगूलेशन के लिए कोई कानूनी प्रवाधान क्यों नही किया
नई दिल्ली । 4 अगस्त 25 । दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आज से प्रारम्भ दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र एक एतिहासिक सत्र है, चाहें व्यवस्थाओं का मामला हो या सदन में रखे गये बिल एवं रिपोर्टों का सभी ने मिलकर आज के दिन को एतिहासिक बना दिया है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि मुझे गर्व है की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न से प्रभावित दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता एवं विधान सभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने अपने सघन प्रयासों से 20 फरवरी से 4 अगस्त की अल्प अविधि में आज दिल्ली विधानसभा को देश की पहली सौर उर्जा संचालित विधानसभा बना दिया है।
इसी के साथ ही आज से विधानसभा में डिजिटल व्यवस्था चालू कर इसे पेपरलेस विधानसभा भी बना दिया गया है जो लोकतंत्र व्यवस्था को और पारदर्शी एवं मजबूत बना दिया है।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि मात्र 5 माह में दिल्ली विधानसभा को सौर ऊर्जा संचालित के साथ ही पेपरलेस करके भाजपा ने दिखा दिया है की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का विज़न ही सार्थक परिवर्तन का विज़न है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की मानसून सत्र के पहले दिन ही आज दिल्ली स्कूल शिक्षा बिल ला कर रेखा गुप्ता सरकार ने जहां मध्यम एवं निम्न वर्ग के अभिवावकों को फीस रेगूलेशन के लिए कानून बना कर राहत दी है तो वहीं सदन में आईं दो सी.ए.जी. रिपोर्टों ने अरविंद केजरीवाल सरकार के भ्रष्ट आराजक शासन की एक बार फिर पोल खोली।
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार के दिल्ली शिक्षा बिल पर सवाल खड़े कर रही आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के नेता बतायें की मध्यम एवं निम्न वर्ग की मांग के बावजूद 27 साल में उनकी सरकारों ने स्कूल फीस रेगूलेशन के लिए कोई कानूनी प्रवाधान क्यों नही किया।
