सेंसेक्स 419 अंक चढ़कर 81,019 पर बंद

Date:

नई दिल्ली । 04अगस्त 2025 । हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (4 अगस्त) को सेंसेक्स 419 अंक चढ़कर 81,019 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 157 अंक की तेजी रही, ये 24,723 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट रही। कुल 12 शेयरों में 1% से 4% तक की तेजी रही। टाटा स्टील का शेयर 4% चढ़ा। BEL और अडाणी पोर्ट्स के शेयर्स 3% से चढ़कर बंद हुए। पावर ग्रिड, HDFC बैंक और ICICI बैंक के शेयर्स गिरे।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में तेजी और 7 में गिरावट रही। FMCG को छोड़कर NSE के सभी इंडेक्स चढ़कर बंद हुए। निफ्टी मेटल में 2.48%, रियल्टी में 1.77%, ऑटो में 1.61%, IT में 1.60%, मीडिया में 1.51% और PSU बैंकिंग में 1.26% की तेजी रही।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार, अमेरिकी में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.25% नीचे 40,291 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.91% ऊपर 3,148 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.92% ऊपर 24,733 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.66% चढ़कर 3,583 पर बंद हुआ।
  • 31 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.23% गिरकर 43,589 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 2.24% नीचे 20,650 पर और S&P 500 1.60% नीचे 6,238 पर बंद हुए।

1 अगस्त को FIIs ने 3,366​​​​ करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे

  • 1 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 3,366.40 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,186.86 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • जुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 60,939.16 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
  • जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

शुक्रवार को बाजार में रही थी 586 अंक की गिरावट

अगस्त के पहले कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में उतार चढ़ाव रही। सेंसेक्स 586 अंक गिरकर 80,600 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 203 अंक की गिरावट रही, ये 24,565 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 शेयरों में तेजी और 24 में गिरावट रही। सनफार्मा का शेयर 4.43% गिरा। टाटा स्टील और टाटा मोटर्स सहित कुल 18 शेयर्स 1% से 4.5% तक नीचे आ गए। एशियन पेंट्स, ट्रेंट और HUL 3% तक चढ़े।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 11 तेजी और 39 में गिरावट रही। NSE के फार्मा 3.33%, हेल्थकेयर 2.77%, मेटल 1.97%, IT 1.85%, रियल्टी 1.78%, PSU बैंक 1.13% गिरे। ऑटो, मेटल और मेटल में भी गिरावट रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रूसी तेल खरीद पर केंद्र पर भड़की कांग्रेस

नई दिल्ली, 07 मार्च 2026 । रूस से कच्चा...

धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज: डबल रोल में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज

नई दिल्ली, एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म Dhurandhar 2...

अहमदाबाद की पिच सेमीफाइनल की तरह बैटिंग फ्रेंडली होगी

नई दिल्ली, वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले से पहले अहमदाबाद...