अभिनेत्री राम्या ने दर्ज करायी Darshan Thoogudeepa के फैंस के खिलाफ शिकायत—रैप व मौत की धमकियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग

Date:

नई दिल्ली । 29 जुलाई 2025 । कन्नड़ एक्ट्रेस और मांड्या की पूर्व सांसद राम्या उर्फ दिव्या स्पंदना ने सोमवार को एक्टर दर्शन थुगुदीपा के उन फैंस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जो लगातार एक्ट्रेस को रेप और जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। ये धमकियां तब मिलीं, जब एक्ट्रेस ने रेणुकास्वामी मर्डर केस में न्याय की मांग की, जिसके मुख्य संदिग्ध एक्टर दर्शन थुगुदीपा हैं।

राम्या ने ये शिकायत पुलिस आयुक्त कार्यालय और स्टेट वीमेन कमिशन में दर्ज करवाई है। उनकी शिकायत स्वीकार कर साइबर क्राइम ब्रांच को भेजी गई है। इस मामले में 43 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ शिकायत हुई है। इसी समय मीडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें सेलिब्रिटी होने की वजह से सोशल मीडिया ट्रोलिंग की आदत है, लेकिन उन्होंने कभी इस हद तक एक्सपीरियंस नहीं किया था। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें कई अकाउंट्स से धमकियां मिली हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ उनके खिलाफ शिकायत की है, जिनके कमेंट्स वाकई बेहद अश्लील और धमकी भरे थे।

एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने 24 जुलाई को रेणुकास्वामी मर्डर केस में हुई सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही से जुड़ी एक खबर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की थी।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने रेणुकास्वामी मर्डर केस के मुख्य संदिग्ध कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा को बेल दिए जाने पर कर्नाटक हाईकोर्ट को जमकर फटकार लगाई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, सुप्रीम कोर्ट भारत की आम जनता के लिए उम्मीद की किरण है। रेणुकास्वामी के परिवार को न्याय मिले।

बीते साल हुई थी रेणुकास्वामी की हत्या

कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा पर फैन रेणुकास्वामी की हत्या का आरोप है। रेणुकास्वामी की लाश बीते साल 9 जून को बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या इलाके के एक अपार्टमेंट के पास मिली थी।

पुलिस इन्वेस्टिगेशन के मुताबिक, 33 साल का मृतक रेणुकास्वामी एक्टर दर्शन का फैन था। जनवरी 2024 में कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा ने दर्शन के साथ अपनी 10वीं एनिवर्सरी मनाई थी। इससे दोनों की रिलेशनशिप विवादों में आ गई, क्योंकि दर्शन पहले से शादीशुदा हैं।

इस खबर से रेणुकास्वामी काफी नाराज था। वह लगातार पवित्रा को मैसेज कर दर्शन से दूर रहने को कह रहा था। शुरुआत में पवित्रा ने उसके मैसेज इग्नोर किए, लेकिन बाद में रेणुकास्वामी आपत्तिजनक मैसेज करके धमकियां देने लगा।

इसके बाद पवित्रा ने दर्शन को रेणुकास्वामी की हत्या करने के लिए उकसाया। उसे सजा देने के लिए भी कहा। दर्शन ने अपने साथियों की मदद से रेणुकास्वामी को किडनैप करवाया। सभी उसे एक गोडाउन में लेकर गए। जहां उसका मर्डर करने से पहले उसे टॉर्चर किया गया।

पुलिस के मुताबिक, गोडाउन में दर्शन और उनके साथियों ने रेणुकास्वामी को जमकर मारा-पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। मर्डर के बाद दर्शन के जिन साथियों के कपड़े खून से सन गए थे। उन्होंने पास में स्थित रिलायंस स्टोर से जाकर नए कपड़े खरीदे और वहीं बदल लिए।

जब पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास की जांच की तो उन्हें CCTV फुटेज में दर्शन और एक्ट्रेस पवित्रा क्राइम सीन से निकलते दिखे। रात 11 बजे से 3 बजे तक दोनों के मोबाइल नंबर उसी एरिया में एक्टिव थे। इसी आधार पर 11 जून 2024 को दर्शन और पवित्रा गौड़ा की गिरफ्तारी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related