बांग्लादेश प्लेन क्रैश- यूनुस ने भारतीय डॉक्टरों को धन्यवाद दिया

Date:

बांग्लादेश । 28 जुलाई 25 । बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने रविवार को भारत, चीन और सिंगापुर के डॉक्टरों की टीमों से मुलाकात की।

उन्होंने ढाका प्लेन क्रैश में घायल हुए लोगों की मदद के लिए डॉक्टरों का धन्यवाद दिया। यूनुस ने कहा कि ये टीमें सिर्फ अपनी स्किल्स नहीं, दिल भी साथ लेकर आई हैं।

यह मुलाकात स्टेट गेस्ट हाउस जमुना में हुई। यूनुस से मिलने वाले डेलीगेशन में 21 डॉक्टर और नर्स शामिल थीं। ये टीम ढाका में प्लेन क्रैश के पीड़ितों का इलाज कर रही हैं। इनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे हैं।

भारत ने हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए डॉक्टरों और नर्सों की एक विशेष मेडिकल टीम के साथ चिकित्सा उपकरणों की खेप भेजी है।

प्लेन क्रैश में 31 लोग मारे गए

राजधानी ढाका में 21 जुलाई को वायुसेना का एक ट्रेनी विमान माइलस्टोन स्कूल पर क्रैश हो गया था। हादसे में 31 लोगों की मौत हुई थी। इनमें 28 छात्र, 2 स्कूल स्टाफ और पायलट शामिल हैं। इसके अलावा 165 घायल हुए।

इनमें से 78 की हालत गंभीर है। क्रैश हुआ फाइटर जेट चीन में बना F-7BGI था।

हादसा सोमवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। उस समय स्कूल में क्लासेस चल रही थीं और सैकड़ों छात्र वहां मौजूद थे।

बांग्लादेशी सेना ने कहा- दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई। पायलट ने विमान को आबादी से दूर ले जाने की कोशिश की, लेकिन यह माइलस्टोन स्कूल कैम्पस से टकरा गया।

स्कूल पर गिरे चीनी विमान F-7BGI फाइटर जेट के बारे में जानिए

F-7BGI बांग्लादेश एयरफोर्स (BAF) का मल्टीरोल फाइटर जेट है। यह चीन के चेंगदू J-7 फाइटर का एडवांस वर्जन है, जिसे सोवियत यूनियन के MiG-21 की तर्ज पर बनाया गया था।

BAF ने 2011 से 2013 के बीच यह फाइटर खरीदा था। इसे थंडरकैट स्क्वाड्रन में शामिल किया गया था। यह फाइटर एयर डिफेंस, ग्राउंड अटैक और समुद्री इलाकों में हमले जैसी कई भूमिकाओं में काम आता है।

इस फाइटर जेट में 2 तोपों के साथ 7 हथियार लगाने वाले पॉइंट हैं। इन पर 3 हजार किलोग्राम तक की मिसाइलें और बम लगाए जा सकते हैं। यह PL-5 और PL-9 मिसाइल, लेजर गाइडेड बम और C-704 एंटी-शिप मिसाइल से लैस हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related