तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया के साथ रिश्ता किया कंफर्म

Date:

नई दिल्ली । 22 जुलाई 25 । हाल के दिनों में तारा सुतारिया अपने काम से ज्यादा रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में रही हैं। कभी उनका नाम रैपर बादशाह के साथ जोड़ा गया, तो कभी एक्टर वीर पहाड़िया और पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के साथ। लेकिन अब एक्ट्रेस के एक इंस्टाग्राम कमेंट ने इन सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। माना जा रहा है कि उन्होंने वीर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

दरअसल, हाल में तारा पंजाबी गायक एपी ढिल्लों और श्रेया घोषाल के नए म्यूजिक वीडियो ‘थोड़ी सी दारू’ में नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सिंगर के साथ कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें वो स्लिट गोल्डन बैकलेस मिनी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। कैप्शन में, उन्होंने अपने नए गाने की लाइन ‘तू ही ऐ छन्न, मेरी रात ऐ तू लिखा है।’

पोस्ट पर कमेंट करते हुए वीर पहाड़िया ने स्टार और रेड हार्ट वाली इमोजी के साथ माय लव लिखा है। इसके जवाब में तारा ने भी लिखा- ‘माइन’। दोनों की इस बातचीत को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि इन्होंने अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

बता दें, तारा सुतारिया ने पहले एक्टर आदर जैन को डेट किया था। दोनों चार साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, साल 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद आदार ने अलेखा आडवाणी के साथ शादी कर ली थी, जो पहले तारा की बेस्ट फ्रेंड थीं।

उसके बाद रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ के सेट से बादशाह और तारा की डेटिंग की खबरें शुरू हुईं। जब शिल्पा शेट्टी ने मजाकिया अंदाज में तारा सुतारिया का नाम लेकर बादशाह को चिढ़ाया था। इस पर रैपर शर्मा गए, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जाने लगे कि तारा और बादशाह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

वहीं, वीर पहाड़िया के साथ उनका नाम लंबे समय से जोड़ा जा रहा था। दोनों लैक्मे फैशन वीक के दौरान एक साथ रैंप वॉक किया था। इसके बाद दोनों को एक पॉश रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए स्पॉट किया गय। यहीं से दोनों के डेटिंग रूमर्स की शुरुआत हो गई। फिर दोनों एक ही लोकेशन पर छुट्टियां बिताते भी नजर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related