रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कांवड़ियों पर फूल बरसाकर किया अभिनंदन

Date:

नई दिल्ली । 20 जुलाई 2025 । समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने रोहिणी सेक्टर-20 में शिव मंदिर पर कांवड़ियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की और उनकी कठिन यात्रा के प्रति आभार एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

रविन्द्र इंद्राज ने कहा कि दिल्ली सरकार श्रद्धालुओं की आस्था और जनभावनाओं का पूर्ण सम्मान करती है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा के दौरान अभूतपूर्व और ऐतिहासिक व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली शिवमय हो गई है। विभिन्न स्थानों पर ज्योतिर्लिंगों की प्रेरणा से 17 भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं। दिल्ली में कुल 374 कांवड़ शिविर स्थापित किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुनी से अधिक संख्या में हैं। इन शिविरों में ठहरने, पेयजल, भोजन एवं बिजली की समुचित व्यवस्था की गई है।

समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि दिल्ली से होकर गुजरने वाले और दिल्ली से जाने वाले कांवड़ियों की संख्या करोड़ों में है। कांवड़ यात्रा एक आध्यात्मिक अनुभव है और दिल्ली वासी श्रद्धालुओं की सेवा और सहयोग से इस आयोजन को सफल बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related