दिल्ली में अब हर काम पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होगा – रेखा गुप्ता

Date:

•सीएम ने किया घोंडा विधानसभा में ‘चौपाल’ का उद्घाटन

नई दिल्ली । 17 जुलाई 25 । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज घोंडा विधानसभा क्षेत्र में ‘चौपाल’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली का कोई भी काम अधूरा नहीं रहेगा, हर मांग पूरी होगी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सांसद और विधायकों द्वारा सुझाए गए सभी कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे।


इस कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक अजय महावर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि यह चौपाल न केवल आम नागरिकों से संवाद का माध्यम बनेगी, बल्कि यह शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सिग्नेचर ब्रिज के निकट प्रस्तावित स्काई यू-टर्न निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने यमुना विहार रोड और आसपास के क्षेत्रों में जारी विकास कार्यों का भी जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित परियोजनाओं को तय समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता के मानकों के अनुसार पूर्ण किया जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि चौपाल भारतीय परंपरा का वह मंच है, जहां न सिर्फ विचारों का आदान-प्रदान होता है, बल्कि समाधान की दिशा भी निकलती है। आज दिल्ली जैसे महानगर में चौपाल का उद्घाटन एक संदेश है कि विकास की दौड़ में भी हम अपनी जड़ों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज जब प्रशासन डिजिटल और आधुनिक हो रहा है, ऐसे समय में जनता से सीधे जुड़ने और उन्हें सुनने के लिए इस प्रकार के भौतिक मंच और भी आवश्यक हो जाते हैं। मुख्यमंत्री ने विधायक अजय महावर द्वारा क्षेत्रीय जनता के साथ संवाद और विकास को प्राथमिकता देने की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब जनप्रतिनिधि एकजुट होकर जनता के हित में सोचते और काम करते हैं, तब असली जनसेवा होती है और दिल्ली की जनता को इसका सीधा लाभ मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बातों की नहीं, काम करने वाली सरकार है, जो जनता के लिए 24 घंटे समर्पित है। दिल्ली में अब हर काम पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related