कावड़ मेला के लिए मीत नगर गोकलपुर सबोली हाल्ट पर दो नई ट्रेनों का ठहराव होगा

Date:

नई दिल्ली । 15 जुलाई 25 । कावड़ मेला में जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए रेलवे विभाग की ओर से मीत नगर गोकलपुर सबोली रेलवे हाल्ट पर दो विशेष ट्रेनो 740 23 एवं 04413के ठहराव की शुरुआत की गई इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ यूके चौधरी विनोद कुमार दिल्ली नगर निगम शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के जोन अध्यक्ष पुनीत शर्मा निगम पार्षद रीना महेश्वरी भाजपा नेता रंजीत कश्यप हरिप्रकाश बहादुर आशीष तिवारी विनोद नेहा उप्रेती जायस जगत नारायण गुप्ता रेलवे के मंडल सलाहकार समिति के सदस्य आनंद त्रिवेदी सांसद प्रतिनिधि मुकेश गोयल ने मंडल अध्यक्ष निवेदिता कुशवाहा ने ट्रेन से जाने वाले कावड़ियों का स्वागत किया इस दौरान रेलवे प्लेटफार्म हर हर महादेव के नारों से गूंज गया।

दो नई ट्रेनों के ठहराव पर सांसद मनोज तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ-साथ दिल्ली मंडल के प्रबंधक पुष्पेश आर त्रिपाठी को धन्यवाद दिया और क्षेत्र के हजारों शिव भक्तों को शुभकामना उन्होंने जारी प्रेस बयान में कहा कि विगत कई वर्ष से लगातार क्षेत्र के लोगों की मांग थी की कावड़ मेला के समय इन ट्रेनों का यहां ठहराव होना चाहिए निरंतर मैं संबंधित अधिकारियों को अवगत कराता रहा लेकिन आज का दिन हमारे लिए विशेष है और संसदीय क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात।


मंडल सलाहकार समिति के सदस्य आनंद त्रिवेदी ने बताया की गाड़ी नंबर 04413 कावड़ मेला के दौरान मीत नगर गोकलपुर सगोलीहाल्ट पर रुकेगी जबकि गाड़ी नंबर 740 23 आगे भी इस स्टेशन से यात्रियों की सुविधा के लिए रुकेगी जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी ने सांसद मनोज तिवारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की रेलवे हाल्ट बनाने से लेकर ट्रेनों के ठहराव तक उनके प्रयासों में ठहराव नहीं आया खुशी का परिणाम है कि आज जो ट्रेन यहां रखेंगे जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद ने शिव भक्त कांवड़ियों को बधाई दी तो ट्रेनों के ठहराव के लिए सांसद मनोज तिवारी का आभार व्यक्त किया जॉन अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने कहा कि कांवड़ियों के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हजारों निवासियों को इन गाड़ियों के लाभ स्वरूप आवागमन सुगम होगा और बेहतर सुविधा का लाभ पूरे उत्तरी पूर्वी दिल्ली को मिलेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related