केजरीवाल की संवेदनशील मुद्दे पर भी ओछी ब्यानबाज़ी शर्मनाक है -*वीरेन्द्र सचदेवा

Date:

नई दिल्ली 15 जुलाई 25 । दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि खेदपूर्ण है की पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल हों या आतिशी दोनों दिल्ली में बिना कारण तनाव उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि किसी भी स्कूल को धमकी मिलना कोई अच्छी घटना नही और निस्संदेह हम सबको इसकी चिंता है पर वहीं हमे यह भी ध्यान रखना होगा की पूर्व में भी कुछ ऐसी धमकी की घटना हुईं पर पुलिस जांच में जो एक स्कूली छात्र द्वारा ही बड़ी संख्या में स्कूलों को धमकी के ईमेल भेजने का तथ्य सामने आया वो चौकाने वाला था।

जब भी ऐसी कोई धमकी की घटना होती है दिल्ली पुलिस सतर्कता एवं संवेदनशीलता से काम करती है और आरोपियों की पहचान करती है।

सचदेवा ने कहा है कि दुनियाभर में आजकल इस तरह स्कूल, अस्पताल, न्यायलय, धार्मिक स्थल के साथ ही एयरलाइंस को धमकी देने के मामले सामने आते हैं जिनमे से 99.9% फर्जी होते हैं पर सुरक्षा ऐजेनसी सभी को गम्भीरतापूर्वक लेती हैं।

स्कूलों से एयरलाइंस तक इस तरह की ईमेल धमकियां चिंता का विषय है पर दुनियाभर में राजनीतिक दल ऐसे मसले पर राजनीति नही करते बल्कि सुरक्षा ऐजेंसियों को सहयोग देते है पर हमारे देश में अरविंद केजरीवाल जैसे ओछे नेता है जो संवेदनशील मुद्दे पर भी ओछी ब्यानबाज़ी करते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि दिल्ली पुलिस वर्तमान धमकी को भी पहले की तरह गम्भीरता से लेगी और एक दो दिन में सच सामने होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related